फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Bike rider dies due to vehicle collision

वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, भाई चोटिल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 21 Mar 2022 02:06 AM IST
विज्ञापन
Bike rider dies due to vehicle collision
यमुनानगर। खजूरी रोड पर गांव टोडरपुर के पास छोटा हाथी वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जबकि उसका भाई चोटिल हो गया। पुलिस ने आरोपी वाहन चालक पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुराना हमीदा निवासी बालेश्वर ने पुलिस को शिकायत दी है कि वह खजूरी रोड स्थित प्लाईवुड फैक्टरी में काम करता है। उसका भाई विनय भी खजूरी रोड स्थित उएक प्लाईवुड फैक्टरी में काम करता है। भाई परिवार के साथ वहीं पर क्वार्टर में रहता है। शनिवार को उसका भाई किसी जानकार की बाइक लेकर उसके पास हमीदा में आया था। इसके बाद दोनों गांव नागल में फैक्टरी में जा रहे थे। जब गांव टोडरपुर के पास पहुंचे तो जठलाना की तरफ से एक छोटा हाथी वाहन चालक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। दोनों सड़क पर जा गिरे। हादसे में उसके भाई विनय का सिर सड़क पर जा लगा। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया। जहां पर उसके भाई विनय को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। सदर थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों के हवाले कर दिया। मामले में पुलिस ने आरोपी वाहन चालक पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed