फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Bike rider dies due to car collision

कार की टक्कर लगने से बाइक सवार व्यक्ति की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 07 May 2022 02:18 AM IST
विज्ञापन
Bike rider dies due to car collision
यमुनानगर। गांव पांजुपुर पुल के नजदीक देर रात कार की टक्कर लगने से बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

गांव हरियाबांस निवासी विजय ने बताया कि उसका परिचित हरबंसपुरा कॉलोनी निवासी 38 वर्षीय रामलाल देर रात बाइक पर घर लौट रहा था। जब वह गांव पांजुपुर पुल के नजदीक पहुंचा तो तेज गति से आ रही अज्ञात कार ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में राम लाल गंभीर रूप से घायल हो गया। कार चालक मौके से फरार हो गया। आसपास के लोगों ने रामलाल को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed