फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Bike rider dies after being hit by a car

Yamuna Nagar News: कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की गई जान

Mon, 22 Sep 2025 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 22 Sep 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
Bike rider dies after being hit by a car
मौके पर पड़ी मृतक की क्षतिग्रस्त बाइक। परिवार - फोटो : रोडवेज बस स्टैंड पर खड़ी बसें।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। थाना फर्कपुर क्षेत्र के गांव सुढैल के पास नेशनल हाईवे पर कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। फर्कपुर थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। साथ ही अज्ञात कार चालक पर मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में थाना छप्पर क्षेत्र के गांव दराजपुर निवासी राकेश कुमार ने बताया कि उनके 43 वर्षीय भाई मुकेश कुमार 19 सितंबर की शाम बाइक पर काम से लौट रहे थे।
विज्ञापन

जैसे ही मुकेश गांव सुढैल के पास नेशनल हाइवे पर पहुंचे, तभी एक अज्ञात कार चालक ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे मुकेश बाइक सहित सड़क पर गिरकर घायल हो गए। हादसे को अंजाम देकर कार चालक मौके से भाग गया। आसपास के लोगों ने घायल मुकेश को सड़क से उठाकर अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक के भाई राकेश ने बताया कि मुकेश के पास दो बच्चे हैं जिनमें 18 साल की लड़की और 15 साल का लड़का है। इस हादसे ने दोनों बच्चों के सिर से पिता का साया छीन लिया है। मुकेश की पत्नी की तबीयत काफी खराब रहती है। मुकेश की आमदनी से परिवार चल रहा था। ऐसे में उसकी मृत्यु से परिवार के ऊपर आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।

मौके पर पड़ी मृतक की क्षतिग्रस्त बाइक। परिवार

मौके पर पड़ी मृतक की क्षतिग्रस्त बाइक। परिवार- फोटो : रोडवेज बस स्टैंड पर खड़ी बसें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed