फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Bike rider died due to tractor-trolley collision, Yamunanagar

ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर से बाइक सवार की जान गई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 30 Oct 2021 12:51 AM IST
विज्ञापन
Bike rider died due to tractor-trolley collision, Yamunanagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

प्रतापनगर। क्षेत्र के गांव अराइयांवाला के मोड़ पर सामने से आ रहे ट्रैक्टर ट्रॉली ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। इससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के भतीजे की शिकायत पर ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
थाना प्रतापनगर में दी शिकायत में सहारनपुर के गांव ढंडोली निवासी शाहआलम ने बताया कि वह करीब तीन साल से खिजरी निवासी शमीम खान के पास फार्म में नौकरी करता है। उसका चाचा शमीम भी शमीम खान की गाड़ी पर ड्राइवर नौकरी करता था। वह वीरवार शाम अपने चाचा के साथ खिजरी से ढंडोली खेड़ा यूपी जा रहे थे।
विज्ञापन

राष्ट्रीय राजमार्ग जगाधरी पौंटा पर जब वह अराईयांवाला वाला के पास पहुंचे तो सामने से आ रहे एक ट्रैक्टर ट्राली ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। शमीम को इलाज के लिए सिविल अस्पताल लाया गया। वहां पर डॉक्टर ने चेकअप के दौरान उसको मृतक घोषित कर दिया। पुलिस ने शाह आलम की शिकायत पर ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed