{"_id":"6636a393a63f9dd0d209d482","slug":"bike-rider-and-woman-die-in-collision-with-truck-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-118488-2024-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार और महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार और महिला की मौत
Sun, 05 May 2024 02:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sun, 05 May 2024 02:37 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
साढौरा। बिलासपुर-जगाधरी स्टेट हाईवे पर राजपुर गांव के पास ट्रक ने सामने से आ रही बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार लेदी गांव निवासी जितेंद्र वासी लेदी व नया गांव की ममता घायल हो गई। डायल 112 की टीम ने दोनों घायलों को सीएचसी पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने जितेंद्र को मृत घोषित कर दिया। ममता को ट्रामा सेंटर में मृत घोषित कर दिया गया। थाना साढौरा पुलिस ने ट्रक चालक पर केस दर्ज कर लिया है।
जांच अधिकारी जितेंद्र ने बताया कि ठेकेदारी का काम करने वाला जितेंद्र सुबह 11 बजे साढौरा दौसड़का चौक से होते हुए बिलासपुर जा रहा था। इसी दौरान ममता ने उसकी बाइक पर लिफ्ट ली। ममता को बाइक पर बिठा कर जितेंद्र थोड़ी दूर पहुंचा ही था कि सामने से तेज गति से आ रहे ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे के बाद बाइक ट्रक के नीचे ही फंस गई।
ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े पेड़ से टकरा गया। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को उपचार के लिए सीएचसी पहुंचाया। जांच अधिकारी ने बताया कि ट्रक को कब्जे में लेकर मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम करवाया गया है। ट्रक चालक पर केस दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है।