फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Bids were made for eight liquor contracts in four zones

Yamuna Nagar News: चार जोन के आठ शराब ठेकों की लगी बोली

Sat, 12 Jul 2025 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 12 Jul 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
Bids were made for eight liquor contracts in four zones
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। आबकारी विभाग की ओर से शुक्रवार को 14वीं बार में 11 जोन के 22 ठेकों की नीलामी करवाई गई। नीलामी में चार जोन के आठ ठेकों की ही बोली लगी। इस नीलामी से आबकारी विभाग को रिजर्व प्राइस से 77 लाख 07,946 रुपये ज्यादा प्राप्त हुए।
आबकारी विभाग ने ठेकों की नीलामी का रिजर्व प्राइस 32 करोड़ 74 लाख 35 हजार रुपये निर्धारित किया था, जबकि ठेकों की बिक्री 33 करोड़ 51 लाख 42 हजार 946 रुपये ज्यादा में हुई। इनमें सबसे महंगा ज्योति होटल-सब्जी मंडी वाला जोन 14 करोड़ 77 लाख 29000 रुपये में बिका। इसका रिजर्व प्राइस 14 करोड़ 75 लाख 74 हजार रुपये था। इस जोन के बिकने से विभाग को 1,55,000 रुपये ज्यादा प्राप्त हुए। ठेकों की बिक्री के लिए यह 14वीं नीलामी थी।
विज्ञापन

इसी तरह जोन 41 में हाईवे के साथ लगते एरिया के ठेकों का रिजर्व प्राइस 5,80,17000 रुपये था। यह जोन 6,21,50000 रुपये में बिका। इसके बिकने से से विभाग को 41,33,000 रुपये ज्यादा मिले। वहीं जोन 46 में राव-खुर्दबन का रिजर्व प्राइस 5,25,39000 रुपये था, जो 5,36,52013 रुपये में बिका। इस जोन से विभाग को 11,13013 रुपये ज्यादा मिले। जोन 52 में जठलाना-पालेवाला का रिजर्व प्राइस 6,93,05000 रुपये था जो 7,16,11933 रुपये में बिका। इस जोन से आबकारी विभाग को 23,06,933 रुपये ज्यादा प्राप्त हुए। शराब ठेकों की नीलामी जिला सचिवालय में एडीसी नवीन आहूजा की अध्यक्षता में हुई। उनके साथ डीईटीसी आलोक पासी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सात जोन के ठेकों की नीलामी 14 या 15 जुलाई को कराई जा सकती है। माना जा रहा है कि आगामी तारीख में बचे हुए सभी सात जोन के 14 ठेकों की नीलामी हो जाएगी। अब ज्यादा जोन नहीं बचे हैं। इस पर शराब कारोबारी उन्हें खरीदने के लिए पूरा जोर लगाएंगे। ठेकेदार चाहेंगे कि ज्यादा से ज्यादा ठेके उनके पास आएं। अब ठेकेदारों के पास विकल्प भी नहीं बचा है। कहा तो यह भी जा रहा है कि बचे हुए ठेकों को खरीदने के लिए ठेकेदार बढ़ चढ़कर बोली लगाएंगे।
अधिकारियों पर था नीलामी का दबाव
नई शराब पॉलिसी लागू होने से पहले जिले में जिस तरह का माहौल बना उससे ठेकों की नीलामी कराने के लिए आबकारी विभाग के अधिकारियों पर काफी दबाव था। क्योंकि लगातार ठेकों पर फायरिंग हो रही थी। शराब कारोबारियों को फोन करके फिरौती मांगी जाने लगी। जान से मारने की मिल रही धमकियों की वजह से शराब कारोबारी डर गए और उन्होंने ठेकों की नीलामी से दूरी बना ली। आबकारी विभाग के अधिकारियों ने ठेकेदारों को विश्वास में लेकर नीलामी में हिस्सा लेने के लिए तैयार किया।

शुक्रवार को 11 जोन के 22 ठेकों की नीलामी करवाई गई थी। इनमें से चार जोन के आठ ठेके बिक चुके हैं। शेष सात जोन के 14 ठेकों की नीलामी जल्द ही तारीख निर्धारित करके करवाई जाएगी। अगली नीलामी में सभी ठेके बिकने की पूरी उम्मीद है। - आलोक पासी, डीईटीसी जगाधरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed