छछरौली। बागपत क्रिकेट लीग ने तीसरा सिंगल विकेट क्रिकेट टूर्नामेंट गांव बागपत में कराया। खिलाड़ी भूषण ने सबसे अधिक रन बनाकर टूर्नामेंट जीता।
मुख्य अतिथि अंबेडकर युवा मंच हरियाणा के चेयरमैन रामकुमार जयधरी टूर्नामेंट शुभारंभ किया गया। विशिष्ट अतिथि अमित शर्मा मुजाफतकलां व ब्रिज राम पंडवार रहे। टूर्नामेंट हफजी नसीम खिजरी की अगुवाई में कराया गया। तैयब बागपत ने बताया टूर्नामेंट में 48 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।
टूर्नामेंट विजेता तिहमो निवासी भूषण को कमेटी ने ट्राफी व 3100 रुपये का इनाम देकर सम्मानित किया। दूसरे स्थान पर रहे प्रभोली निवासी सलीम को 2100 रुपये और तीसरे स्थान पर रहे बक्करवाला निवासी नोनू को 1100 रुपये देकर का पुरस्कार दिया गया। इस मौके पर असद मौलवी, कासिम, अकरम कल्याणपुर, मनजीत मास्टर, डॉ. जब्बर, असलम आदि मौजूद रहे। संवाद