{"_id":"69dc001d148cc3bf6b00b567","slug":"bhimrao-ambedkars-statue-placed-overnight-on-municipal-land-sparks-uproar-yamuna-nagar-news-c-246-1-ymn1001-154259-2026-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: नगर निगम की जमीन पर रातोंरात रखी भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: नगर निगम की जमीन पर रातोंरात रखी भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा, हंगामा
Mon, 13 Apr 2026 01:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Mon, 13 Apr 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
गांव ममीदी में मूर्ति का विरोध करने पहुंचे लोग। संवाद
यमुनानगर। नगर निगम के गांव ममीदी में शनिवार रात कुछ लोगों ने बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा नगर निगम की जमीन पर रख दी। रविवार सुबह लोगों ने जमीन पर प्रतिमा रखी देखी तो उन्होंने इसका विरोध जताते हुए हंगामा कर दिया। हंगामे की सूचना पाते ही थाना फर्कपुर पुलिस मौके पर पहुंची। बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए और प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई। विरोध कर रहे लोगों का आरोप है कि नगर निगम की जमीन पर कब्जा करने के उद्देश्य से प्रतिमा रखी गई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मौके पर मौजूद प्रदीप कुमार, ओमप्रकाश, शमशाद अली, नायब सिंह, रविंद्र कुमार, हंसराज और नरेश शर्मा ने बताया कि करीब चार कनाल जमीन नगर निगम के अधीन है, जिसका रिकॉर्ड 1968 से 82 नंबर के रूप में दर्ज है। यह जमीन सर्व समाज के नाम पर है। ऐसे में कुछ असामाजिक तत्वों ने कब्जे की नीयत से यहां प्रतिमा स्थापित की है। जमीन पर प्रतिमा रखने से पहले किसी से चर्चा तक नहीं की गई। यदि सभी की सहमति होती तो वह इसके लिए जमीन देने को तैयार थे। ऐसे में कोई शरारती तत्व प्रतिमा को खंडित कर दे तो इससे गांव का माहौल भी खराब होने का खतरा है। फिलहाल बाबा साहेब की प्रतिमा वहीं रखी हुई है।
सामुदायिक केंद्र बनाया जाना है : श्याम लाल
नगर निगम के वार्ड पार्षद श्याम लाल का कहना है कि इस जमीन पर पहले ही विकास कार्यों के लिए प्रस्ताव पारित हो चुका है। यहां सामुदायिक केंद्र बनाने की योजना है। नगर निगम से बजट मिलते ही इसका काम शुरू करवाना था।
विज्ञापन
प्रतिमा यहां कैसे पहुंची पता नहीं : रामदास
श्री गुरु रविदास मंदिर के प्रधान रामदास ने बताया कि भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा मंदिर परिसर में ही रखी थी। जिसे कुछ युवक आंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य में पेंट कराने के लिए बाहर ले गए थे। रात में किसी ने प्रतिमा को वहां से उठाकर इस जमीन पर स्थापित कर दिया। इस पूरे मामले में किसका हाथ है, इसकी जानकारी फिलहाल नहीं है। पुलिस जांच में जुटी है।
लोगों का कहना है कि किसी ने रात के समय किसी को सूचना दिए बिना ही प्रतिमा को यहां स्थापित कर दिया। जिन लोगों ने पुलिस को सूचना दी थी वह भी सभी गांव के ही सर्व जातीय लोग हैं। अभी किसी भी प्रकार की कोई शिकायत नहीं आई है। किसी की तरफ से अगर शिकायत आई तो जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी। वहां पर कोई विवाद न हो इसके लिए पुलिस तैनात कर दी गई है। - कृष्ण कुमार, एसएचओ, फर्कपुर।