{"_id":"686d63d9f55d2370b900da1f","slug":"bhakiyus-demonstration-against-the-sdo-of-electricity-corporation-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-140452-2025-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: बिजली निगम के एसडीओ के खिलाफ भाकियू का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: बिजली निगम के एसडीओ के खिलाफ भाकियू का प्रदर्शन
Wed, 09 Jul 2025 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Wed, 09 Jul 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जगाधरी। किसान ने बिजली का खंभा लगाने व लाइन बदलने के एवज में रिश्वत मांगने का एसडीओ पर आरोप लगाया है। किसान के आरोप के बाद मंगलवार को भारतीय किसान यूनियन चढूनी गुट के जिलाध्यक्ष संजू गुंदियान के नेतृत्व में किसानों ने जगाधरी स्थित एसडीओ कार्यालय पर धरना-प्रर्शन किया।
करीब दो घंटे प्रदर्शन के दौरान भाकियू व बिजली निगम के अधिकारियों से बातचीत हुई। आरोपी एसडीओ धरने में किसानों के बीच पहुंचे। उन्होंने किसानों से जमीन पर बैठकर बात की और उनकी शिकायत सुनी। एसडीओ ने कहा कि उन्होंने कोई रिश्वत नहीं मांगी है। किसी निडी व्यक्ति से किसान की बातचीत की उन्हें कोई जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि बुधवार शाम तक किसान की समस्या का समाधान कर दिया जाएगा।
एसडीओ के आश्वासन के बाद किसानों ने धरना समाप्त कर दिया। गांव मुसिंबल निवासी किसान सिमरनजीत सिंह ने बिजली निगम जगाधरी के एसडीओ पर ट्यूबवेल की लाइन दूसरे ट्रांसफार्मर से जोड़ने के लिए 50 हजार रुपये मांगने का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि उसके खेत में ट्यूबवेल लगा है। जिसकी सप्लाई उनके खेत से 11 पोल दूर से दी जा रही है। इससे अक्सर वोल्टेज कम आता है और उनका ट्यूबवेल नहीं चलता। उनके खेत से एक एकड़ की दूरी पर ट्रांसफार्मर लगा है। इस बारे में उसने 23 जून को खेत के करीब से सप्लाई देने की लिखित मांग की थी। इस दौरान 25 जून को भारी बारिश से गांव के कई पोल गिर गए। जिस पोल से उनके ट्यूबवेल को सप्लाई मिल रही थी, वह भी गिर गया।
विज्ञापन
इससे दो किसानों के ट्यूबवेल की बिजली ठप हो गई। इस पर उन्होंने एसडीओ से पास के ट्रांसफार्मर से सप्लाई देने की मांग की। एसडीओ ने मौका मुआयना करने की बात कही और किसी बाहरी व्यक्ति को लेकर मौके पर पहुंचे। उस व्यक्ति ने उनसे 50 हजार रुपये ट्यूबवेल कनेक्शन के मांगे। जिसमें सरकारी फीस के साथ काम जल्दी करने के रुपये मांगे। कुछ देर की बात के बाद यह रकम 40 हजार कर दी। इसके बाद उन्होंने इसकी भाकियू शिकायत की।
भाकियू जिला प्रधान संजू गुंदियाना ने कहा कि एसडीओ से बात हो गई है। एसडीओ ने कहा कि उन्होंने किसी से कोई शुल्क नहीं मांगा है। प्राइवेट व्यक्ति से शिकायतकर्ता की बात की उन्हें कोई जानकारी नहीं है। एसडीओ ने बुधवार शाम तक कनेक्शन शुरू करने का आश्वासन दिया है। इस दौरान भाकियू प्रदेश संगठन सचिव हरपाल सुढल, युवा जिलाध्यक्ष संदीप टोपरा, निदेशक मनदीप रोडछप्पर, जिला महासचिव गुरवीर सिंह, जिला सचिव विक्रांत, जगाधरी खंड प्रधान पम्मी ससौली, महिंद्र आदि उपस्थित रहे।