फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Bhakiyu protested at the residence of Agriculture Minister and submitted a memorandum

Yamuna Nagar News: भाकियू ने कृषि मंत्री के आवास पर किया प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन

Mon, 07 Jul 2025 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 07 Jul 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
Bhakiyu protested at the residence of Agriculture Minister and submitted a memorandum
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रादौर। भारतीय किसान यूनियन ने रविवार को प्रदेश अध्यक्ष रतनमान के नेतृत्व में किसानों की मांगों को लेकर कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा के आवास पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद किसानों ने मंत्री को मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा।
प्रदेश अध्यक्ष रतनमान व जिला प्रधान सुभाष गुर्जर ने मंत्री को सौंपे ज्ञापन में कहा कि प्रदेश की सभी अनाज मंडियों में डिजिटल कांटों की व्यवस्था की जाए। वहीं धान के सीजन से पहले मार्केट कमेटी के सचिव को डिजिटल कांटे लगवाने के आदेश जारी किए जाएं। धान की तुलाई का कट्टा 37.500 की बजाय 37, 38, 40 किलोग्राम तोल निर्धारित किया जाए। 500 ग्राम के तौल को बंद होना चाहिए, क्योंकि इससे हेराफेरी होती है।
विज्ञापन

वहीं नूंह जिले के रोजका मेव में भूमि अधिग्रहण मामले में किसानों को सही मुआवजा दिया जाए। किसानों के साथ गलत अनुबंध को रद्द किया जाए। मेवात किसानों की मुख्यमंत्री से बातचीत करवाकर उनकी समस्याओं का समाधान किया जाना चाहिए। पिछले नौ महीने से किसान इसके लिए आंदोलनरत है। रतनमान ने कहा कि पिछले गेहूं के सीजन में अनाज मंडियों में किसानों के साथ तौल में गड़बड़ पाई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिस कारण भारतीय किसान यूनियन प्रदेश की अनाज मंडियों में डिजिटल कांटे की व्यवस्था करने की मांग की है। वहीं उन्होंने धान रोपाई को देखते हुए किसानों को डीएपी व यूरिया उपलब्ध कराने की मांग भी की।

मंत्री श्याम सिंह राणा ने किसानों को आश्वासन दिया कि उनकी मांगों को जल्द पूरा किया जाएगा। नूंह में जो मामला चल रहा है उसके बारे में वह मुख्यमंत्री नायब सैनी से बात करेंगे। इस अवसर पर दीप राणा नंबरदार, मेहताब कादियान, सुरेंद्र सांगवान, मदन पाल बपदा, जसबीर जैनपुर, रामधारी, मान सिंह मजाफत, महेंद्र चमरौड़ी, अशोक डांगी, यादविंद्र जयपुर, श्याम सिंह मान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed