{"_id":"670da6e7bcf32ad6190234f5","slug":"awareness-about-mental-health-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-126853-2024-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: मानसिक स्वास्थ्य के प्रति किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: मानसिक स्वास्थ्य के प्रति किया जागरूक
Tue, 15 Oct 2024 04:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Tue, 15 Oct 2024 04:49 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जगाधरी। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर एसडी पब्लिक स्कूल में जागरूकता व्याख्यान करवाया गया। वक्ताओं ने विद्यार्थियों को मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया। साथ ही तनाव से बचने के उपाय बताए।
कार्यक्रम सिविल सर्जन डॉ. मनजीत, उप सिविल सर्जन डॉ. बुलबुल कटारिया व आयुष विभाग की ओर से करवाया गया। कार्यक्रम प्राचार्या उषा शर्मा की अध्यक्षता में करवाया गया। प्राचार्या उषा शर्मा ने मानसिक स्वास्थ्य के महत्व के बारे बताया। उन्होंने कहा कि मानसिक स्वास्थ्य व्यक्ति के संपूर्ण स्वास्थ्य का एक अहम हिस्सा है। इस नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।
उन्होंने अच्छे मानसिक स्वास्थ्य के लिए उचित खानपान, योग तथा व्यायाम का महत्व बताया। उप सिविल सर्जन डॉ. बुलबुल कटारिया ने कहा कि यह ऐसा पहलु है जो हमारी दैनिक जीवन शैली और सोचने समझने की शक्ति को प्रभावित करता है। मानसिक स्वास्थ्य को संतुलित रखने के लिए नकारात्मक विचार से दूर और सकारात्मक माहौल में रहना जरूरी है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि यह हमारे मानसिक स्वास्थ्य को प्रभावित करता है और शारीरिक स्वास्थ्य पर भी प्रभाव डालता है। मनोचिकित्सा नर्स लुभांशी ने कहा कि मानसिक स्वास्थ्य खराब होने का एक कारण नशा भी है। नशा मुक्ति निगरानी एवं मूल्यांकन अधिकारी सुधांशु सपरा ने कहा कि नशे से बचने के लिए अच्छी संगत में रहना जरूरी है।
खेल विभाग ने हरप्रीत ने विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने के लिए नियमित रूप से खेलने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि खेल से शारीरिक ही नहीं बल्कि मानसिक व चरित्रिक विकास भी होता है। इसलिए विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ खेलों में भी रूचि लेनी चाहिए। आयुष विभाग के दीपक ने कहा कि ने कहा कि स्वास्थ्य को बेहतर रखने के लिए योग, ध्यान और सही खानपान बेहद जरूरी है।