फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Auto market to be built in Gadhauli and Gulab Nagar at a cost of 39.50 crores

गधौली व गुलाब नगर में 39.50 करोड़ की लागत से बनेगी ऑटो मार्केट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 23 Jul 2022 03:06 AM IST
विज्ञापन
Auto market to be built in Gadhauli and Gulab Nagar at a cost of 39.50 crores
यमुनानगर। नगर निगम एरिया में वाहनों की मरम्मत और सर्विस के लिए जल्द ही गधौली व गुलाब नगर में भी 39.50 करोड़ की लागत से दो ऑटो मार्केट बनाई जाएगी। इसमें 19.65 करोड़ की लागत गधौली व 19.85 करोड़ से जगाधरी के गुलाब नगर में ऑटो मार्केट बनाई जानी है।
विज्ञापन

ऑटो मार्केट बनने से शहर में अतिक्रमण व जाम की समस्या का समाधान होगा। वहीं, एक ही स्थान पर वाहन चालकों पर वाहन की मरम्मत व सर्विस के साथ उसके कलपुर्जे मिलेंगे। गधौली व गुलाब नगर मार्केट के अलावा चांदपुर में बनाई जा रही ऑटो मार्केट के कंपलीशन पर भी लगभग 3.16 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। नगर निगम हाउस की बैठक में इन तीनों प्रस्तावों को स्वीकृति मिल चुकी है। जल्द ही टेंडर जारी कर दोनों ऑटो मार्केट का निर्माण किया जाएगा। निगम की ट्विनसिटी में चार ऑटो मार्केट बनाने की योजना है। निगम द्वारा चांदपुर, गधौली, जगाधरी के गुलाब नगर व एक अन्य स्थान पर ऑटो मार्केट के लिए जगह चिन्हित की गई है। चांदपुर में ऑटो मार्केट का निर्माण किया जा रहा है। प्रथम चरण में ऑटो मार्केट में 21 दुकानों का निर्माण कराया जा रहा है। जो अंतिम चरण में है। दूसरे चरण में और 21 दुकानों का निर्माण कराया जाना है।
विज्ञापन

अभी ये है हालात -
ट्विनसिटी सिटी के बाजारों में सड़कों के किनारे ही कार, ऑटो, बाइक व अन्य वाहनों की सर्विस व मरम्मत का काम किया जाता है। कुछ दुकानदार तो सड़कों पर ही वाहनों की मरम्मत करते हैं। इससे जहां सड़कों पर अतिक्रमण होने से जाम की स्थिति बनी रहती है। कई जगह सड़कों के फुटपाथ पर पूरी तरह दुकानदारों का कब्जा है। रामपुरा कालोनी में आधा दर्जन से अधिक कार सर्विस व मरम्मत की दुकानें है। इसी तरह जगाधरी में महाराजा अग्रसेन चौक से बूड़िया चौक तक भी ट्रैक्टर, बाइक व अन्य वाहनों की मरम्मत की दुकानें हैं। इसके अलावा पुराना हमीदा में सहारनपुर रोड पर यमुना नहर पुल तक व सहारनपुर कुरुक्षेत्र स्टेट हाईवे पर सहित शहर की कई सड़कों पर 500 से ज्यादा वाहन सर्विस व मरम्मत का काम किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑटो मार्केट बनने से ये होंगे फायदे
ऑटो मार्केट बनने से शहर में यातायात व्यवस्था में तो सुधार आएगा। सड़कों पर वाहन खड़े होने से हुए अतिक्रमण से मुक्ति मिलेगी, साथ ही जाम से निजात मिलेगी। इसके साथ ही वाहन मालिकों को भी फायदा होगा। उन्हें वाहन मरम्मत व उनके कलपुर्जों के लिए इधर-उधर नहीं भटकना पड़ेगा। एक स्थान पर मार्केट बनने से एक स्थान पर ही ये सभी सुविधाएं मिलेगी। एक जगह लाइट व्हीकल रिपेयर वर्क की दुकानें आने से टेक्निकल फील्ड के एक्सपर्ट व हेल्पर्स को रोजगार मिलेगा। मार्केट में दुकानें मिलने के साथ पेयजल, निकासी, शौचालय सहित ओपन एरिया में शेड व अन्य सुविधाएं भी होंगी।

वर्जन
शहर में चार जगह ऑटो मार्केट बनाई जानी की योजना है। चांदपुर में पहले से ऑटो मार्केट का काम शुरू किया गया है। उसके कंपलीशन पर लगभग 3.16 करोड़ और खर्च किए जाएंगे। इसके अलावा गुलाबनगर वे गधौली में भी ऑटो मार्केट बनाने के प्रस्ताव को हाउस ने अनुमति दे दी है। जल्द ही इन मार्केट का टेंडर लगाकर काम शुरू कराया जाएगा।
- मदन चौहान, मेयर, नगर निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed