{"_id":"67acf96d2b9a42861e0aecb6","slug":"attempt-to-run-truck-over-patrolling-home-guards-yamuna-nagar-news-c-246-1-ymn1002-133014-2025-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: गश्त कर रहे होमगार्डों पर ट्रक चढ़ाने का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: गश्त कर रहे होमगार्डों पर ट्रक चढ़ाने का प्रयास
Thu, 13 Feb 2025 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Thu, 13 Feb 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जगाधरी (यमुनानगर)। राइडर बाइक पर मंगलवार की देर रात गश्त कर रहे होमगार्ड के दो जवानों पर एक चालक ने ट्रक चढ़ाने का प्रयास किया। जवानों ने उसे रोका तो वह अंधरे का फायदा उठाकर मौके से भाग निकला। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
मामला थाना जगाधरी शहर क्षेत्र का है। देर रात को होमगार्ड गंगाराम अपने साथी राहुल के साथ राइडर बाइक पर गश्त कर रहे थे। देर रात को करीब साढ़े 11 बजे बस स्टैंड जगाधरी से थोडा पहले पहुंचे तो पीछे से एक ट्रक आया। चालक ने ट्रक को उनकी बाइक की ओर घुमा दिया। उन्होंने ट्रक को रोकने का प्रयास किया तो चालक ने राइडर पर चढ़ाने का प्रयास किया।
उन्होंने सड़क किनारे पर कच्चे में राइडर उतारकर जान बचाई। इसके बाद आरोपी चालक वहां से भागने में सफल रहा। होमगार्ड ने इसकी सूचना थाना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस का कहना है कि सरकार की ओर से पाबंदी लगाने के बावजूद भी यमुनानगर-जगाधरी सड़क पर बिना अनुमति के गाड़ी चलाई है।
विज्ञापन
इससे सड़क को भी नुकसान हुआ है। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर केस दर्ज कर लिया है। एसएचओ थाना शहर जगाधरी जसबीर ने कहा कि रात को गश्त कर रही राइडर पर एक ट्रक चालक ने ट्रक चढ़ाने का प्रयास किया था। आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है।