फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Attempt to rape an eighth class student

Yamuna Nagar News: आठवीं कक्षा की छात्रा से दुष्कर्म का प्रयास

Wed, 30 Aug 2023 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 30 Aug 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
Attempt to rape an eighth class student
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। छछरौली थाना क्षेत्र की 13 वर्षीय किशोरी को दो लड़के स्कूल से बहला फुसलाकर अपने साथ ले गए। आरोप है कि उसके साथ गलत काम करने का प्रयास किया। पुलिस ने दोनों आरोपियों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
एक महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी भतीजी क्षेत्र के एक स्कूल में आठवीं कक्षा में पढ़ती है। उसके साथ ही स्कूल में पढ़ने वाला छात्र अपने एक साथी के साथ उसे अपने साथ बहला फुसलाकर ले गया। शाम को जब वह स्कूल से देरी से लौटी तो उन्होंने उससे लेट होने का कारण पूछा। तब उसने बताया कि उसके स्कूल में साथ पढ़ने वाला छात्र उसे अपने साथ ले गया था।
विज्ञापन

आरोपी ने उसके साथ गलत काम करने का प्रयास किया। उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस को दी। छछरौली थाना प्रभारी डॉ. राजेश मोहन आईपीएस ने बताया कि सीसीटीवी की जांच की गई है। फुटेज में आरोपी किशोरी को ले जाते हुए दिख रहे हैं। दुष्कर्म की बात सामने नहीं आई है। मामले में पॉक्सो एक्ट समेत कई धाराओं में केस दर्ज किया गया है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed