फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Attempt to rape a sleeping woman, stabbed her with a knife when she protested

सो रही महिला से दुष्कर्म का प्रयास, विरोध करने पर चाकू से किए वार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 26 Aug 2022 02:36 AM IST
विज्ञापन
Attempt to rape a sleeping woman, stabbed her with a knife when she protested
यमुनानगर। छत के रास्ते घर में कूदकर एक प्रवासी मजदूर ने कमरे में सो रही महिला से दुष्कर्म का प्रयास किया। महिला का आरोप है कि आरोपी ने आते ही उसका गला दबाया और उससे गलत काम करने की कोशिश की। विरोध करने पर आरोपी ने चाकू से वार कर उसे घायल कर दिया। उसके सात साल के बेटे के चिल्लाने पर जब पड़ोसी आए तो आरोपी वहां से भाग निकला। पुलिस ने मामले में आरोपी व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

गांधी नगर क्षेत्र की एक कॉलोनी निवासी महिला ने बताया कि उसका पति सात आठ साल से उससे अलग रहता है। मंगलवार रात को वह अपने छोटे बेटे के साथ अपने घर पर सो रही थी। रात करीब ढाई बजे राजेश राय गुनगुन नाम का प्रवासी मजदूर छत से कूदकर उनके घर में आ गया। आरोप है कि इस दौरान आरोपी व्यक्ति ने उसका गला दबाया। उसने हाथ पैर मारकर खुद को आरोपी से बचाने का प्रयास किया। आरोप है कि इस दौरान उससे दुष्कर्म करने का प्रयास किया। विरोध करने पर आरोपी ने चाकू निकालकर उस पर वार किया। गले व कान पर चाकू लगने से वह घायल हो गई। जांच अधिकारी दीपिका का कहना है कि महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म के प्रयास व मारपीट के आरोप में केस दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed