फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Attempt to kidnap a girl by molesting her

Yamuna Nagar News: युवती से छेड़खानी कर अगवा करने का प्रयास

Mon, 19 Aug 2024 03:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 19 Aug 2024 03:23 AM IST
विज्ञापन
Attempt to kidnap a girl by molesting her
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

साढौरा (यमुनानगर)। कालाअंब के शिक्षण संस्थान में पढ़ने वाली क्षेत्र के गांव की एक युवती से कार सवार चार युवकों ने छेड़खानी की। विरोध करने पर युवकों को अगवा करने का प्रयास किया। सारा मामला शिक्षण संस्थान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। पुलिस ने केस दर्ज करके आरोपियों कीधरपकड़ के प्रयास शुरु कर दिया है। हैं।
शिकायत में युवती ने बताया कि शुक्रवार दोपहर बाद वह शिक्षण संस्थान में पढ़ाई करने के बाद घर जाने के लिए बस की इंतजार कर थी। इसी दौरान एक अल्टो कार में सवार चार युवक वहां पहुंचे। युवक अभद्र व अश्लील भाषा का प्रयोग करके गंदे इशारे करने लगे। उनमें से एक लड़के ने युवती को जबरदस्ती गाड़ी में धकेलना चाहा। जब युवती ने विरोध किया तो वे लड़के गाड़ी से बाहर निकले और युवती को धक्का देकर गालियां देने लगे।
विज्ञापन

उन्होंने युवती को उठा कर ले जाने की कोशिश की और गाड़ी से टक्कर मार कर चले गए। कार की टक्कर लगने से युवती के घुटने पर खरोंच आई। युवती ने परिजनों के साथ थाने पहुंच कर पुलिस को शिकायत की। एसएचओ अनिल राणा ने बताया कि नंबर के आधार पर आरोपियों की कार जिला अंबाला के मामली गांव की ट्रेस हुई है। कार मालिक से पूछताछ व सीसीटीवी फुटेज की जांच करके आरोपी युवकों की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed