फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   attack

पुलिस टीम को कार से कुचलने की कोशिश, सिपाहियों से हाथापाई कर वर्दी फाड़ी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
attack
कार सवार तीन युवकों ने मधु चौक के नजदीक गश्त कर रही पुलिस पीसीआर को टक्कर मारकर कुचलने की कोशिश की। हमले में पुलिस कर्मी बाल-बाल गए। पुलिस ने आरोपियों का पीछा कर पकड़ा तो वह पुलिस पर हमलावर हो गए और पुलिस के साथ हाथापाई कर एक पुलिस कर्मी की वर्दी भी फाड़ दी। पुलिस ने तीनों आरोपियों को काबू कर उनके खिलाफ सरकारी काम में बाधा पहुंचाने, पुलिस के साथ अभद्र व्यवहार करने व वर्दी फाड़ने के आरोप में केस दर्जकर कार्रवाई की। तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन

एसपीओ करनैल सिंह ने शहर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि रविवार रात को वे पीसीआर में अन्य पुलिस कर्मियों के साथ मधु चौक पर गश्त पर थे। आधी रात के समय तेज गति से एक स्वीफ्ट कार मधु चौक के पास आई और तेज रफ्तार से उनकी पीसीआर के आगे कट मार दिया। इससे उनकी जिप्सी में टक्कर लगने से बाल बाल बच गई। इसके बाद कार की गति तेज कर वहां से भागने लगे।
विज्ञापन

कार में तीन युवक सवार थे। मामला संदिग्ध होने पर उन्होंने पीसीआर से पीछा किया। पीसीआर को पीछे देख युवकों ने अपनी कार पास में ही स्थित एक पेट्रोल पंप पर रोक ली। वहां पर पुलिस ने जब उन्हें पकड़ना चाहा तो वे उनसे झगड़ा करने पर उतारू हो गए और बहस करने लगे। कुछ ही देर में आरोपी उने धक्का मुक्की और हाथापाई करने लगे। आरोप है कि इस दौरान तीनों आरोपियों ने धक्का मुक्की कर उसकी वर्दी फाड़ दी। उसने अन्य पुलिस कर्मियों की मदद से तीनों आरोपियों को पकड़ काबू किया और हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपियों की पहचान माडल टाउन निवासी कबीर बत्तरा, तिलक नगर निवासी आर्यन और आजाद नगर निवासी कर्ण के रूप में हुई। एसपीओ करनैल सिंह का आरोप है कि आरोपियों ने उनसे अभद्र व्यवहार किया, उनके सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाई, धक्का मुक्की की और वर्दी फाड़ दी। इसकी शिकायत शहर पुलिस को दी गई। पुलिस ने तीनों आरोपियों पर विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है। जांच अधिकारी एसआई अभय सिंह का कहना है कि तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed