फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   attack

पति से मारपीट कर महिला को खींचकर गन्ने के खेत में ले गए दबंग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
attack
छप्पर के एक गांव में दो व्यक्तियों ने दंपती के साथ मारपीट की। इसके बाद आरोपी महिला को खींचकर गन्ने के खेत में ले गए। जहां उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। इससे नौ दिन पहले भी आरोपी ने घर में घुसकर छेड़खानी की थी। महिला ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। महिला थाना पुलिस ने महिला की शिकायत पर एक आरोपी को नामजद करते हुए एक अन्य पर दुष्कर्म के प्रयास, मारपीट, छेड़छाड़ व अन्य धाराओं में केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सहारनपुर के एक गांव निवासी महिला ने बताया कि उसके पति ने छप्पर क्षेत्र के गांव में जमीन ठेके पर ली हुई है और यहीं खेतों में मकान बनाकर रहते है। बीती 16 सितंबर की सुबह करीब साढ़े नौ बजे वह घर पर अकेली थी। उसी समय गांव छोटी कान्हड़ी निवासी पवन कुमार उनके मकान पर आया। इस दौरान उसे घर पर अकेली देखकर आरोपी उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। जब उसने इसका विरोध जताया तो आरोपी ने जबरन उसे खाट पर गिरा दिया और उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। उसके शोर मचाने पर आरोपी वहां से भाग गया और इस बारे में किसी को बताने पर उसके पति को जान से मारने की धमकी दी। उसने डर के मारे यह बात किसी को नहीं बताई। इसके बाद शुक्रवार को आरोपी पवन व उसका एक साथी जिसे वह नहीं जानती उनके घर पर आए। उस समय उसका पति घर पर मौजूद था। उसके पति ने आरोपियों ने घर से जाने को कहा, लेकिन आरोपी उससे गाली गलौच करने लगे। शोर सुनकर वह कमरे से बाहर आई तो आरोपियों ने उसके व उसके पति से मारपीट शुरू कर दी। आरोपी उसे खींचकर जबरदस्ती गन्ने के खेत में ले गए। जहां आरोपी ने उसके कपड़े फाड़ दिए और उससे दुष्कर्म करने की कोशिश की। उन्होंने विरोध जताया तो आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी देकर वहां से फरार हो गए। घटना के दौरान एक आरोपी का फोन भी मौके पर गिर गया। उनके फार्म में लगे सीसीटीवी कैमरों में कुछ घटना रिकार्ड हुई है। उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस को दी।
विज्ञापन

जांच अधिकारी एएसआई पूनम का कहना है कि दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच कर रहे है। जांच के बाद आगामी कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed