फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   attack on policeman nake from ganashi

सिपाही की गर्दन पर गंडासी से वार कर किया घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jun 2021 01:48 AM IST
विज्ञापन
attack on policeman nake from ganashi
थाना बिलासुपर के अंतर्गत आते गांव मारवां कलां में कोरोना के चलते होम क्वारंटीन के बाद मेडिकल करवाने जा रहे गुरुग्राम में तैनात सिपाही नेपाल सिंह की गर्दन पर गंडासी से वारकर घायल कर दिया गया। नेपाल सिंह आरोपियों को गांव में झगड़ा नहीं करने को लेकर समझा रहे थे। पुलिस कर्मी को पीटने के बाद आरोपियों ने दो घरों में घुसकर परिवार के पांच लोगों को पीटकर घायल कर दिया। इस दौरान आरोपियों ने घर में रखे सामान में तोड़फोड़ की। सभी घायलों का उपचार जगाधरी सिविल अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने आरोपी दो युवकों को नामजद करते हुए अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मारवां कलां निवासी नेपाल सिंह ने थाना बिलासपुर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह हरियाणा पुलिस में बतौर सिपाही के पद पर गुरुग्राम में तैनात है। कोरोना के कारण वह होम क्वारंटीन है। सात जून को पृथ्वीराज चौहान जयंती पर गांव के ही जोनी, प्रवीन, विक्की आदि की गांव के ही ललित के साथ मारपीट हुई थी। होम क्वारंटीन के बाद शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे वह साढौरा अस्पताल में मेडिकल करवाने के लिए घर से निकले।
विज्ञापन

जब वह संजीव कुमार के घर के नजदीक पहुंचा तो करीब 50-60 आदमी हाथों में गंडासी, तलवार, डंडे लेकर उनके घर की तरफ आ रहे थे। जब उसने आरोपियों को रोककर समझाया कि झगड़ा करना ठीक नहीं। इस पर आरोपी उससे गाली गलौच करने लगे। आरोप है कि इस दौरान आरोपी बिल्ला व जोनी ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसकी गर्दन पर पीछे गंडासी से वार कर घायल कर दिया। इसके बाद आरोपी विमल व राजिंद्र के घरों में घुस गए। आरोपियों ने पारस, अंकुश, गगन, राजेंद्र उर्फ रामू, ओमपाल से मारपीट की और घर में रखे सामान में तोड़फोड़ की।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव के लोग जब मौके पर पहुंचे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। इसके बाद आसपास के लोगों ने उन्हें सिविल अस्पताल जगाधरी पहुंचाया। पुलिस ने मामले में आरोपी बिल्ला, जोनी को नामजद करते हुए अन्य के खिलाफ मारपीट की विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एएसआई निर्मल का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed