{"_id":"64e674be4fd26fc422074ebf","slug":"asha-workers-thundered-fiercely-expressed-anger-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-4485-2023-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: जमकर गरजीं आशा कर्मी, जताया रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: जमकर गरजीं आशा कर्मी, जताया रोष
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जगाधरी। मांगों को लेकर अनाजमंडी में चल रही आशा कर्मियों की हड़ताल बुधवार को भी जारी रही। बारिश के बीच आशाएं अनाजमंडी गेट पर पहुंची और धरना दिया। इस दौरान आशाओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
आंदोलन के 16 वें दिन हड़ताल व धरने का नेतृत्व जिला प्रधान नीरू बाला ने किया। जबकि संचालन रेखा बिलासपुर ने किया। भारी बारिश के बीच भी आशाओं के हौसले बुलंद रहे। उन्होंने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। वहीं आशाओं की हड़ताल को सीआईटीयू, सर्व कर्मचारी संघ, किसान संघ, अध्यापक संघ, आंगनबाड़ी यूनियन व अन्य कर्मचारी संगठनों ने समर्थन दिया। इस दौरान प्रधान नीरूबाला सीटू नेता विनोद कुमार त्यागी, आंगनबाड़ी कोषाध्यक्ष रोशन लाल ने कहा कि सरकार की मनमानी का दंड लोगों को भुगतना पड़ रहा है। सरकार की योजनाएं कर्मचारी व जन विरोधी हैं।
उन्होंने कहा कि आशा कर्मियों के हड़ताल पर होने से स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लोगों को नहीं मिल पा रहा है। ब्लॉक प्रधान पूनम गेरा, जिला सचिव राजेश कुमारी, राजरानी, ब्लॉक प्रधान सविता साढौरा ने कहा कि आशाएं अपना हक लेने के लिए 16 दिन से आंदोलन कर रही हैं, लेकिन अभी तक सरकार के किसी प्रतिनिधि ने उनसे बातचीत नहीं की है। इस दौरान जिला प्रेस सचिव कामिनी गोयल, ललिता, बृजेश, शैलेंद्र, पूनम, पदमा, परमजीत, पुष्पा, अंजना सहित अन्य उपस्थित रहीं।