{"_id":"69f8eb405d9313ee48067425","slug":"arya-kanya-vidyalaya-becomes-basketball-champion-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-155477-2026-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: आर्य कन्या विद्यालय बना बास्केटबॉल चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: आर्य कन्या विद्यालय बना बास्केटबॉल चैंपियन
Tue, 05 May 2026 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Tue, 05 May 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
विजेता टीम को सम्मानित करते अतिथि मौजूद संघ के पदाधिकारी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
जगाधरी। जिलास्तरीय जूनियर बास्केटबॉल प्रतियोगिता में विभिन्न शिक्षण संस्थानों की 25 टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता बूड़िया चुंगी रोड स्थित आर्य कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में करवाई गई। मेजबान आर्य कन्या विद्यालय की टीम जिला विजेता बनीं। लड़कों में विजेता का खिताब सनातन धर्म वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जगाधरी की टीम को मिला।
मुख्यातिथि डॉ. सरोज ने विजेताओं को ट्रॉफी व पदक पहनाकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता जिला बास्केटबॉल संघ की ओर से करवाई गई। अंडर-18 आयु वर्ग श्रेणी में करवाई गई, जिसमें जनवरी 2008 के बाद जन्मे खिलाड़ियों को शामिल किया गया था। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न निजी व राजकीय स्कूलों की टीमों ने भाग लिया।
प्रतियोगिता जिला बास्केटबॉल संघ सचिव डॉ. गोपाल सिंह के नेतृत्व और कोच विशाल कुमार की देखरेख में कराई गई। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने शानदार प्रतिभा व खेल तकनीक का प्रदर्शन किया और प्रतिद्वंद्वियों को कड़ी टक्कर दी। जीत के लिए सभी टीमों ने जोरदार प्रयास किया और कई रोमांचकारी मुकाबले देखने को मिले।
विज्ञापन
डॉ. गोपाल सिंह ने बताया कि लड़कों की प्रतियोगिता में दूसरे स्थान पर श्रीसत्य साईं जागृति विद्या मंदिर स्कूल दड़वा की टीम रही। वहीं, जानकी जी पब्लिक स्कूल स्कूल व्यासपुर की टीम तीसरे स्थान पर रही। वहीं लड़कियों में दूसरा स्थान राजकीय आदर्श संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कैंप की टीम ने पाया। व सरस्वती विद्या मंदिर जगाधरी और गॉड ब्लैस पब्लिक स्कूल प्रतापनगर की टीम ने तीसरा स्थान पाया। विजेताओं को ट्रॉफी और पदक देकर सम्मानित किया गया।