फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Arshad had also committed robbery in Yamunanagar 12 years ago.

Yamuna Nagar News: अरशद ने 12 साल पहले भी यमुनानगर में डाली थी डकैती

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jan 2025 01:54 AM IST
विज्ञापन
Arshad had also committed robbery in Yamunanagar 12 years ago.

विज्ञापन

यमुनानगर। शामली में हुई एसटीएफ की मुठभेड़ में ढेर हुए बदमाश अरशद यूपी के साथ हरियाणा के पड़ोसी जिलों में भी वारदात को अंजाम दिया था। 12 साल पहले उसने अपने साथी मुकीम के साथ मिलकर यमुनानगर के बूड़िया थाना क्षेत्र में डकैती की वारदात को अंजाम दिया था। इसके अलावा 25 नवंबर को भी यमुनानगर में ज्वेलरी शोरूम में डकैती की वारदात में भी अरशद का नाम आ रहा है। जिसकी पुलिस जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार सोमवार रात को शामली के झिंझाना में एसटीएफ मेरठ और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में चार बदमाश मारे गए थे। इसमें एक लाख का ईनामी बदमाश अरशद भी था। अरशद कुख्यात बदमाश रहा है। उसके खिलाफ 21 से अधिक मामले हत्या, लूट, डकैती के दर्ज थे। उसने कग्गा गैंग और मुकीम काला के साथ उसने कई वारदातों को अंजाम दिया था। एसटीएफ मेरठ की ओर से जारी की गई अरशद की क्राइम हिस्ट्री में यमुनानगर के बूड़िया थाना क्षेत्र का भी एक मुकदमा शामिल है। उसने वर्ष 2013 में बूड़िया क्षेत्र के घोडों पीपली में मुकीम गैंग ने पेट्रोल पंप सेल्समैन को बंदूक की नाकं पर लेकर डकैती की वारदात को अंजाम दिया था। उस समय बदमाश कार से आए थे और तेल डलवाने के बहाने पेट्रोल पंप पर रुके थे। जिसके बाद सेल्समैन से लूट कर फरार हो गए थे। इस मुकदमे में मुकीम काला के साथ अरशद भी मौजूद था।
विज्ञापन

इसके साथ ही 25 नवंबर 2024 को जागधरी ईएसआई अस्पताल के सामने ज्वेलरी शोरूम में हुई डकैती की वारदात में भी अरशद का नाम सामने आ रहा है। यमुनानगर पुलिस इसकी डिटेल खंगालने में जुटी है। यमुनानगर पुलिस का कहना है कि एसटीएफ से अभी कोई इनपुट नहीं मिला है। इनपुट मिलने पर आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed