फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Arpit named Man of the Series in Under-19 cricket

Yamuna Nagar News: अंडर-19 क्रिकेट में मैन ऑफ द सीरीज बने अर्पित

Sun, 23 Aug 2026 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 23 Aug 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
Arpit named Man of the Series in Under-19 cricket
क्रिकेट ​खिलाड़ी अर्पित को ट्रॉफी देते प्रधानाचार्य। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। गांव दुसानी निवासी 17 वर्षीय अर्पित ने अंडर-19 क्रिकेट प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए मैन ऑफ द सीरीज का खिताब हासिल किया। शहीद उधम सिंह कांबोज वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पांसरा पहुंचने पर प्रधानाचार्य धर्मवीर कांबोज ने खिलाड़ी को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।
अर्पित 12वीं कक्षा के छात्र हैं और पिछले करीब चार वर्षों से क्रिकेट का प्रशिक्षण ले रहे हैं। क्रिकेट के प्रति उसकी रुचि बचपन से रही है। अर्पित का सपना भविष्य में एक बेहतर क्रिकेटर बनकर राष्ट्रीय स्तर पर खेलना और देश का प्रतिनिधित्व करना है। वह पढ़ाई के साथ नियमित रूप से क्रिकेट का अभ्यास करते हैं।
विज्ञापन

अर्पित का कहना है कि खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए वह अपनी फिटनेस और तकनीक पर विशेष ध्यान दे रहे हैं। परिवार भी उसके लक्ष्य को पूरा करने में पूरा सहयोग कर रहा है। अर्पित के पिता निजी स्कूल में अध्यापक और माता गृहिणी हैं। प्रधानाचार्य धर्मवीर कांबोज ने कहा कि विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ खेलों में भी रुचि लेनी चाहिए। खेल बच्चों में अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना विकसित करते हैं। उन्होंने अर्पित को भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उसकी उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणादायक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed