फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   army recruitment

सेना भर्ती की लिखित परीक्षा अब 26 अक्तूबर को

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 03 Oct 2019 01:24 AM IST
विज्ञापन
army recruitment
तेजली खेल परिवार में 20 से 25 अगस्त तक आयोजित रैली भर्ती के दौरान चिकित्सा परीक्षण में फिट रहने वाले अभ्यर्थियों की लिखित परीक्षा 26 अक्तूबर को होगी। सेना भर्ती कार्यालय अंबाला कैंट के भर्ती निदेशक कर्नल सोमनाथ गुप्ता ने बताया कि रैली साइट पर दिए गए एडमिट कार्ड में लिखित परीक्षा की तिथि 27 अक्तूबर 2019 दी गई थी और यह परीक्षा आर्मी पब्लिक स्कूल अंबाला कैंट में आयोजित होनी थी, लेकिन यह लिखित परीक्षा अब 27 अक्तूबर के स्थान पर आर्मी पब्लिक स्कूल अंबाला कैंट में 26 अक्तूबर 2019 को होगी। उन्होंने बताया कि जिन अभ्यर्थियों को रैली की साइट पर 27 अक्तूबर 2019 की लिखित परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी किया गया था। वे सभी अपने एडमिट कार्ड और 4 पासपोर्ट साइज फोटो के साथ 10 अक्तूबर 2019 को प्रात: 8 बजे सेना भर्ती कार्यालय अंबाला कैंट में रिपोर्ट करें। यहां उनका एडमिट कार्ड जमा करके नया एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed