फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Arjun also died after being injured by bullets.

Yamuna Nagar News: गोलियां लगने से घायल अर्जुन की भी मौत

Mon, 30 Dec 2024 03:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 30 Dec 2024 03:04 AM IST
विज्ञापन
Arjun also died after being injured by bullets.
रादौर (यमुनानगर)। क्षेत्र के गांव खेड़ी लक्खा सिंह में वीरवार सुबह आठ बजे जिम के बाहर हुई फायरिंग में घायल तीसरे युवक अर्जुन की रविवार को पीजीआई चंडीगढ़ में उपचार के दौरान मौत हो गई है। उधर, पुलिस गैंगवार का नेटवर्क खंगालने में जुटी हुई है। 12 से अधिक संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस ने पूछताछ की है। जिससे कुछ तथ्य उनके साथ लगे हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार यमुनानगर में रादौर क्षेत्र के गांव खेड़ी लक्खा सिंह में वीरवार सुबह आठ बजे जिम के बाहर गैंगवार को लेकर फायरिंग हुई थी। शूटरों ने करीब डेढ़ मिनट में 80 से अधिक राउंड फायरिंग कर दहशत फैलाई थी। फायरिंग में दो युवक यूपी के बड़ौत निवासी पंकज मलिक और गोलनी निवासी वीरेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई थी। जबकि, उन्हेड़ी निवासी अर्जुन को 9 गोलियां लगीं थीं। आठ गोली उसके शरीर से निकाल ली गई थी। जबकि, एक गोली फंसी हुई थी। उसे निकालने के लिए उसका ऑपरेशन होना था। इससे पहले ही रविवार को उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। इस गैंगवार में अब तक तीन युवकों की मौत हो चुकी है। अर्जुन की मौत के बाद पुलिस ने चौकी इंचार्ज शमशेर सिंह को शव लेने के लिए पीजीआई भेजा गया है।
विज्ञापन

-------

गांव में पसरा मातम, परिवार में कोहराम

मृतक अर्जुन राणा के परिवार में बड़ी बहन मीनू, छोटा भाई राजीव, अमनदीप व नेहा रानी है। उसके पिता नेत्रपाल की लगभग 17 वर्ष पहले मौत हो गई थी। परिवार में उसकी माता सरिता रानी व दादी राममूर्ति देवी है। अर्जुन की मौत से उसके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पडा है। अर्जुन अविवाहित था। उधर, गांव में भी मातम पसरा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed