फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   AQI crosses 200, people's problems increase

Yamuna Nagar News: एक्यूआई 200 पार, बढ़ी लोगों की परेशानी

Sat, 19 Oct 2024 05:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 19 Oct 2024 05:55 AM IST
विज्ञापन
AQI crosses 200, people's problems increase
यमुनानगर। जिले का एक्यूआई शुक्रवार को 202 तक पहुंच गया। जबकि, इससे पहले 16 अक्तूबर को ये 200 था। ये एक्यूआई शहर में कहीं कचरे में आग लगाने तो कहीं अन्य सामान जलाने के कारण बढ़ रहा है। चिकित्सकों के मुताबिक अगर इसी तरह से एक्यूआई बढ़ता गया तो जिले के लोगों को सांस लेने में दिक्कत आ जाएगी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार कई दिनों से शहर का एक्यूआई खराब श्रेणी में है। शहर की आबोहवा खराब होने से इसका असर लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ने लगा है। सिविल अस्पताल में रोज ऐसे 100 से 200 मरीज आ रहे हैं। इसके अलावा सैकड़ों मरीज अन्य अस्पतालों व क्लीनिकों पर जा रहे हैं। नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. राघव गुप्ता ने कहा कि आंखों में जलन के मरीज आ रहे हैं। इसकी वजह वायु प्रदूषण हो सकती है। इससे आंखों के बचाव में घर से निकलते समय चश्मा पहनना चाहिए। साथ ही साफ पानी से आंखों को धोना चाहिए।
विज्ञापन

---------
शहर के एक्यूआई पर एक नजर
तारीख एक्यूआई
18 अक्तूबर 202
17 अक्तूबर 142
16 अक्तूबर 200
15 अक्तूबर 240
14 अक्तूबर 133
13 अक्तूबर 164
12 अक्तूबर 139
11 अक्तूबर 93
10 अक्तूबर 98
--------
वर्जन
जो लोग प्रदूषण फैलाते हैं उन पर नियमानुसार कार्रवाई की जाती है। ऐसी जगहों पर औचक निरीक्षण भी करते हैं।
-विरेंद्र पूनिया, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी।
----------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed