{"_id":"6a4bff790013a746960ef4ee","slug":"applications-at-the-government-polytechnic-institute-will-be-accepted-until-1-pm-tomorrow-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-159053-2026-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: राजकीय बहुतकनीकी संस्थान में कल एक बजे तक होंगे आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: राजकीय बहुतकनीकी संस्थान में कल एक बजे तक होंगे आवेदन
Tue, 07 Jul 2026 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Tue, 07 Jul 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
राजकीय बहुतकनीकी संस्थान में दाखिला लेने पहुंचे विद्यार्थी। आर्काइव
- फोटो : 1
संवाद न्यूज एजेंसी
जगाधरी। विद्यार्थी चौधरी रणबीर सिंह राजकीय बहुतकनीकी संस्थान हथिनीकुंड में दाखिला लेने के लिए पंजीकरण करा सकते हैं। विद्यार्थियों के पास इसके लिए कुल दो दिन है। यह आवेदन प्रक्रिया ऑफलाइन है और विद्यार्थियों को इसके लिए संस्थान में जाना होगा।
आठ जुलाई को अंतिम दिन दोपहर एक बजे तक ही आवेदन किए जा सकते हैं। इसके बाद किसी प्रकार के आवेदन नहीं लिए जाएंगे। दाखिला समिति के नोडल अधिकारी दीपक मेहता ने बताया कि राजकीय बहुतकनीकी में दाखिला प्रक्रिया चल रही है। प्रक्रिया के दो ऑनलाइन चरण पूरे हो चुके हैं।
अब तीसरा चरण चलाया जा रहा है। यह चरण ऑफलाइन है और विद्यार्थियों के आवेदन लिए जा रहे हैं। इसके लिए विद्यार्थी आठ जुलाई दोपहर एक बजे तक आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि शेड्यूल के अनुसार आठ जुलाई को शाम साढ़े चार बजे कट ऑफ लिस्ट संस्थान की साइट पर अपलोड की जाएगी। नौ जुलाई को विद्यार्थियों को सीट अलॉट कर दाखिले दिए जाएंगे। इसके बाद दस जुलाई को भी सीट आवंटित करके दाखिले किए जाएंगे।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि संस्थान में कुल आठ कोर्स करवाए जा रहे हैं और सभी कोर्स में कुल 480 सीटें हैं। दो चरण की प्रक्रिया के बाद 118 विद्यार्थी विभिन्न ट्रेड में प्रवेश ले चुके हैं। अभी संस्थान की 362 सीटें रिक्त हैं और इसके लिए ऑफलाइन प्रक्रिया चलाई गई है। दीपक मेहता ने बताया कि ओपन काउंसलिंग में अभ्यर्थियों को रिक्त सीटों पर प्रवेश का अवसर दिया गया है। विद्यार्थियों को इसका लाभ उठाना चाहिए।