फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Anti Narcotics Cell team accused of vandalism and indecency in the house, Yamunanagar

एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम पर घर में तोड़फोड़ व अभद्रता करने का आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 05 Dec 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
Anti Narcotics Cell team accused of vandalism and indecency in the house, Yamunanagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। जम्मू कालोनी निवासी एक महिला ने एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम पर उसके बंद घर में जबरन घुसकर तोड़फोड़ करने का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि सादी वर्दी में आए लोगों ने खुद को नारकोटिक्स सेल से बताकर उनके साथ अभद्र व्यवहार किया। उधर, एंटी नारकोटिक्स सेल इंचार्ज जोगिंद्र सिंह का कहना है कि एनडीपीएस एक्ट में वांछित आरोपी जम्मू कॉलोनी निवासी शंटी की तलाश के लिए दबिश दी गई थी। घर में कोई तोड़फोड़ नहीं की गई। न की किसी के साथ कोई बदतमीजी गई है।
जम्मू कॉलोनी निवासी रिया ने बताया वह गर्भवती है। शनिवार दोपहर को वह दवाई लेने के लिए गई थी। तभी उसे पता चला कि उनके घर पर एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम ने दबिश दी है। वह तुरंत अपनी एक रिश्तेदार महिला को साथ लेकर घर पहुंची। उसने देखा कि उनके बंद मकान में सीढ़ी लगाकर कुछ लोग घुसे हुए है। सीसीटीवी कैमरा टूटा है। पालतू कुत्ता जख्मी था।
विज्ञापन

जब उसने घर में घुसे आरोपियों से इस बारे में बातचीत की तो उन्होंने खुद को एंटी नारकोटिक्स सेल से बताया। वे सादी वर्दी में थे। आरोप है कि इस दौरान उन्होंने उनके साथ अभद्रता की। विरोध करने पर मारपीट भी की। महिला का कहना है कि बिना उनकी अनुमति के घर में सीढ़ी लगाकर घुस गए। तोड़फोड़ की। वहीं पड़ोसी राजेंद्र सिंह ने बताया कि रिया के मकान पर ताला लगा था। तभी दो कारों में सादी वर्दी में पुलिसकर्मी पहुंचे थे। पहले उन्होंने घर के बाहर लगा सीसीटीवी तोड़ा। इसके बाद सीढ़ी लगाकर घर में घुस गए। जब इस मकान की महिलाएं पहुंची, तो उनके साथ भी मारपीट की।
विज्ञापन
विज्ञापन

एंटी नारकोटिक्स सेल के प्रभारी जोगिंद्र सिंह ने बताया कि जम्मू कालोनी निवासी शंटी की तलाश में रेड की गई थी। आरोपी शंटी 15 मई को गांधीनगर थाना में दर्ज एनडीपीएस के मामले में वांछित है। उसकी तलाश की जा रही है। किसी के साथ कोई अभद्रता व मारपीट नहीं की गई। महिला की ओर से लगाए गए आरोप गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed