{"_id":"64541adeb7e6b2eb690c49ca","slug":"anshika-and-sakshis-model-won-the-consolation-prize-yamuna-nagar-news-c-18-1-111506-2023-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: अंशिका व साक्षी के मॉडल ने जीता सांत्वना पुरस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: अंशिका व साक्षी के मॉडल ने जीता सांत्वना पुरस्कार
विज्ञापन
विज्ञापन
जगाधरी। शिक्षा में आत्मनिर्भरता विषय पर दो दिवसीय ज्ञानोत्सव कार्यक्रम करवाया गया। कार्यक्रम शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास की ओर से अंबाला कैंट स्थित एसडी कॉलेज में करवाया गया। जिसमें विभिन्न जिलों के कॉलेजों से विद्यार्थियों ने प्रतिभागिता निभाई। प्रतियोगिता में हिंदू गर्ल्स कॉलेज की छात्राओं ने भाग लेकर शानदार प्रस्तुति दी। ज्ञानोत्सव में हिंदू गर्ल्स कॉलेज की अंशिका व साक्षी ने चॉकलेट प्रोडक्शन मॉडल प्रस्तुत कर आत्मनिर्भरता की मिसाल पेश की।
उनके मॉडल को राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में टीम को सांत्वना पुरस्कार से नवाजा गया। आत्मनिर्भरता पर आधारित मॉडल प्रस्तुत कर छात्राओं ने बताया कि वो स्वयं चॉकलेट का निर्माण करती है, जो कि स्वास्थ्य के लिए उत्तम है। इसके अलावा कनिष्का, कृति, ध्रुवी ने शिक्षा में नवाचार विषय पर आधारित प्रस्तुति दी। इस प्रस्तुति के लिए उन्हें तृतीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। महाविद्यालय की तरफ से तैयार डॉक्यूमेंट्री की सभी ने सराहना की। डॉक्यूमेंट्री से छात्राओं ने संस्थानों से अपील की है कि वे नवाचार को शिक्षा में अपनाएं। जिससे राष्ट्रीय शिक्षा नीति का उद्देश्य पूरा हो सके। प्राचार्य मोनिका खुराना, प्रबंधक समिति प्रधान राकेश मोहन व अन्यों ने विजेताओं को सम्मानित किया। छात्राओं ने टीम इंचार्ज डॉ. सोनिया शर्मा के नेतृत्व में प्रतियोगिता में भाग लिया था।