फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Ankit beat everyone in the long jump competition

Yamuna Nagar News: लंबी कूद स्पर्धा में अंकित ने सभी को पछाड़ा

Wed, 26 Feb 2025 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 26 Feb 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
Ankit beat everyone in the long jump competition
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

व्यासपुर। राजकीय महाविद्यालय अहड़वाला में खेल समिति के तत्वावधान में मंगलवार को वार्षिक खेल महोत्सव का आयोजन किया गया। 400 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान पर बीए तृतीय वर्ष की मुस्कान, द्वितीय स्थान पर बीकॉम प्रथम वर्ष की तमन्ना तथा तृतीय स्थान पर बीए प्रथम वर्ष की ईशा रहीं।
लड़कों की लंबी कूद में बीसीए द्वितीय वर्ष के अंकित ने प्रथम, बीए द्वितीय वर्ष के गगनदीप ने द्वितीय तथा बीए तृतीय वर्ष के अभिषेक ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। छात्राओं की 100 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान पर बीए तृतीय वर्ष की रितिका, द्वितीय स्थान पर मुस्कान और तृतीय स्थान पर हिमांशु रही। 200 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान पर बीए तृतीय वर्ष की रितिका, द्वितीय स्थान पर मुस्कान और तृतीय स्थान पर बीए प्रथम वर्ष की सिमरनजीत कौर रही।
विज्ञापन

शॉटपुट में लड़कियों में बीए तृतीय वर्ष की सोनिया ने प्रथम, दीक्षा ने द्वितीय तथा बीए प्रथम वर्ष की सिमरनजीत कौर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। शॉटपुट में लड़कों में बीकॉम तृतीय वर्ष के युवराज ने प्रथम, बीए द्वितीय वर्ष के करमिंद्र सिंह ने द्वितीय तथा बीए द्वितीय वर्ष के गगनदीप ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। लंबी कूद में लड़कियों में प्रथम स्थान पर बीए तृतीय वर्ष की महक देवी, द्वितीय स्थान पर मुस्कान तथा तृतीय स्थान पर सोनिया रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

लड़कों की 400 मीटर रिले दौड़ में प्रथम स्थान पर बीए तृतीय वर्ष के अभिषेक, पंकज, सुमित तथा हर्षदीप रहे रहे, द्वितीय स्थान पर बीए के वंश चोपड़ा, अरमान, हितेश और दीपक रहे, तृतीय स्थान पर दलबीर सिंह, प्रदीप कुमार, हिमांशु और साहिल रहे। लड़कों की 800 मीटर दौड़ में बीएससी के साहिल ने प्रथम स्थान, बीए के हरदीप ने द्वितीय तथा रोहित ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
रिले दौड़ में लड़कों में प्रथम स्थान अभिषेक और टीम द्वितीय स्थान पर वंश और टीम, तृतीय स्थान पर दलबीर और टीम ने बाजी मारी। लड़कों की 100 मीटर की दौड़ में बीसीए द्वितीय वर्ष के प्रदीप कुमार ने प्रथम, बीए तृतीय वर्ष के सुमित ने द्वितीय तथा बीए प्रथम वर्ष के अरमान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 200 मीटर की दौड़ में बीए द्वितीय वर्ष के दलवीर ने प्रथम स्थान, बीसीए द्वितीय वर्ष के प्रदीप कुमार ने द्वितीय स्थान तथा बीए तृतीय वर्ष के अभिषेक ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
400 मीटर की दौड़ में लड़कों में हरदीप में प्रथम स्थान, बीएससी द्वितीय वर्ष के साहिल ने द्वितीय स्थान तथा बीए के सुमित ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 800 मीटर की दौड़ में लड़कों में प्रथम स्थान पर साहिल, द्वितीय स्थान पर हरदीप तथा तृतीय स्थान पर रोहित ने बाजी मारी। इस खेल महोत्सव में लड़कियों में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का खिताब बीए तृतीय वर्ष की छात्रा मुस्कान ने और लड़कों में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का खिताब बीए तृतीय वर्ष के छात्र हरदीप ने जीता।

पंकज व प्रिया चुने गए सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेवक
इस दौरान सात दिन से चल रहे राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर के समापन कार्यक्रम में प्राचार्या डॉ. सर्वजीत कौर ने स्वयंसेवकों को प्रोत्साहित किया। शिविर में सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेवक के रूप में लड़कों में बीए तृतीय वर्ष के पंकज तथा लड़कियों में बीकॉम तृतीय वर्ष की प्रिया ने बाजी मारी। शिविर के सितारे के रूप में बीए द्वितीय वर्ष के मोहित और लड़कियों में बीए तृतीय वर्ष की गरिमा ने बाजी मारी। मुख्य अतिथि तथा विशिष्ट अतिथि ने सभी विजेताओं को प्रमाण पत्र देखकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed