फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Anju becomes senior vice-president of Physical Teachers Association

Yamuna Nagar News: शारीरिक शिक्षक एसोसिएशन की वरिष्ठ उप-प्रधान बनीं अंजू

Thu, 08 Jan 2026 03:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 08 Jan 2026 03:15 AM IST
विज्ञापन
Anju becomes senior vice-president of Physical Teachers Association
डीईओ से भेंट करने पहुंचे एसोसिएशन के प्रधान व अन्य। स्वयं
जगाधरी। जिला शारीरिक शिक्षक एसोसिएशन की बैठक हुई। बैठक नवनियुक्त प्रधान दलबीर भूरा के नेतृत्व में बुलाई गई। शहर के शहीद नवीन वैद्य राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मॉडल टाउन में संगठन की जिला कार्यकारिणी का गठन किया। इसमें अंजू बावा को वरिष्ठ उप प्रधान और अवतार सिंह व प्रवीण कुमार को उप प्रधान चुना गया। संगठन में अमीलाल, अशोक शर्मा, जगीर सिंह व रूपलाल सैनी को संरक्षक बनाया गया। सुरेश भूरा, अशोक कांबोज, कृष्ण लाल, नारायण दत्त व शहनाज अख्तर को सलाहकार बनाया गया। हरीश कांबोज, राजेंद्र नरवाल को सचिव, बलिंद्र कुमार, अनिल धीमान, वीरेंद्र संधू को सह-सचिव, राजेश भारद्वाज को खजांची चुना गया। संजीव राणा को संगठन मंत्री, प्रीतपाल सिंह, सागर कुमार को प्रेस सचिव नियुक्त किया गया। सुरेश धीमान, सीमा शर्मा, शालू नागपाल, जय भगवान, अनिल संधू, दीपक पंवार, अमित बिस्ला, सुनील शर्मा को कार्यकारिणी युवा सदस्य नियुक्त किया गया है। कार्यकारिणी गठन के बाद सभी सदस्य जिला शिक्षा अधिकारी प्रेमलता से मिले। जिला शिक्षा अधिकारी ने भी सभी शारीरिक शिक्षकों की समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन दिया। इस दौरान एसोसिएशन के सभी पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed