फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Anganwadi worker camped in front of DC office, Yamunanagar

आंगनबाड़ी वर्कर ने डीसी दफ्तर के समक्ष डाला डेरा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 20 Oct 2021 01:06 AM IST
विज्ञापन
Anganwadi worker camped in front of DC office, Yamunanagar
धरने के दौरान सरकार के खिलाफ नारेबाजी करतीं आंगनबाड़ी वर्कर। संवाद - फोटो : Yamuna Nagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। जिलेभर से आई सैकड़ों आंगनबाड़ी वर्कर और सहायक डीसी कार्यालय के सामने डेरा डाले बैठीं हैं। उनका कहना है कि जब तक उनकी मांगें मानी नहीं जाती, तब तक वह धरना प्रदर्शन समाप्त नहीं करेंगी।
धरना-प्रदर्शन की अध्यक्षता राज्य प्रधान कुंज भट्ट कर रही हैं। उन्होंने बताया कि आंगनबाड़ी वर्कर और सहायकों के कैथल में चल रहे धरने को बुधवार को 90 दिन हो जाएंगे। सरकार ने अभी तक उनकी बात नहीं सुनी है। हजारों वर्कर जो दूरदराज के गांवों से आकर डीसी कार्यालय पर रोजाना धरना दे रही हैं। सरकार ने उनकी मांगों का समाधान तो दूर उनसे बात करना भी उचित नहीं समझा है। वहीं अधिकारी दमन नीति अपनाए हुए हैं।
विज्ञापन

राज्य प्रधान भट्ट ने कहा कि 21 अक्तूबर को महिला एवं बाल विकास मंत्री कमलेश डांडा का पुतला फूंका जाएगा। उन्होंने मंत्री कमलेश टांडा पर आरोप लगाया कि वह समाधान करने की वजह है वर्करों को गुमराह कर रही हैं। उन्होंने सरकार को चेताया कि यदि उनकी मांगें नहीं मानी गई तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। धरने का संचालन छछरौली की मिथिलेश गुप्ता और बिलासपुर ब्लॉक की प्रधान कमलेश ने की। इस दौरान नीलम देवधर, सुनीता, विजय, मीनू, माधुरी और रितु गुप्ता ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह है मांगें
विभाग आंगनबाड़ी केंद्रों को एनजीओ से वापस ले।-आंगनबाड़ी वर्कर हेल्पर यूनियन से कमला की टर्मिनेशन व अन्य केस वापस ले।-10 मार्च 2018 को यूनियन से किए समझौते में श्रमिक का दर्जा लागू किया जाए।
वर्ष 2018 में 15 सौ रुपये वर्कर और 750 रुपये हेल्पर के मानदेय में की गई बढ़ोतरी लागू की जाए।
सुपरवाइजर के सभी पद वर्कर की सीधी भर्ती से भरे जाएं।
हेल्पर का प्रमोशन 25 से बढ़ाकर 50 प्रतिशत किया जाए। आयु सीमा खत्म की जाए।
पोषण टेक एप पर रोक लगाई जाए। एप से दोहरा काम करना पड़ रहा है।
आयुष्मान योजना से वर्कर व हेल्पर को जोड़ा जाए।
सभी का रुका हुआ मानदेय व केंद्रों का किराया दिलाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed