{"_id":"6956c3ba71d601e5b807d734","slug":"an-awareness-rally-was-organized-for-drug-de-addiction-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-149182-2026-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: नशामुक्ति के लिए निकाली जागरूकता रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: नशामुक्ति के लिए निकाली जागरूकता रैली
Fri, 02 Jan 2026 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Fri, 02 Jan 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
जागरूकता रैली निकालते राजकीय स्कूल मछरौली के स्वयंसेवक। आयोजक
संवाद न्यूज एजेंसी
व्यासपुर। पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मछरौली में चल रहे एनएसएस शिविर के चौथे दिन स्वयंसेवकों ने रैली निकालकर नशा मुक्ति के लिए जागरूक किया। रैली स्कूल प्रांगण से शुरू होकर गांव की गलियों और साढौरा मुख्य मार्ग से होते हुए स्कूल प्रांगण में समाप्त हुई।
प्रधानाचार्या पूनम धीमान ने ने कहा कि नशा एक ऐसी आदत है जो धीरे-धीरे इंसान की सोच, स्वास्थ्य और सपनों को नष्ट कर देती है। शुरुआत में यह दोस्ती, फैशन या तनाव से राहत के नाम पर होता है, लेकिन समय के साथ यह व्यक्ति को अपने लक्ष्य, परिवार और आत्मसम्मान से दूर ले जाता है।
उन्होंने विद्यार्थियों को समझाया कि उनका सबसे बड़ा धन उनका समय, उनकी ऊर्जा और उनका भविष्य है, जिसे नशा छीन लेता है। इस अवसर पर छात्रों ने नशा मुक्ति अभियान के तहत जागरूकता रैली निकाली। रैली के माध्यम से छात्रों ने विभिन्न स्लोगन जैसे नशा छोड़ो, जीवन जोड़ो, नशा नहीं, शिक्षा चाहिए, नशा करता है बर्बाद, छोड़ो इसे आज और नशा मुक्त समाज, स्वस्थ भारत की पहचान के जरिए लोगों को जागरूक किया।
विज्ञापन
कार्यक्रम अधिकारी मनोज वर्मा ने स्वयंसेवकों को नशा जागरूकता को लेकर शपथ दिलाते हुए कहा कि जिज्ञासा, दबाव या दिखावे में आकर कभी भी नशे की ओर कदम नहीं बढ़ाना चाहिए। उन्होंने सभी से मेहनत, लगन और ईमानदारी से अपने लक्ष्य को पूरा करने का प्रयास करने की प्रेरणा दी। इस मौके पर अध्यापक मनदीप सिंह, नरेश कुमार और प्रदीप कुमार समेत अन्य उपस्थित रहे।