Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Amid the Home Minister's visit, employees have warned of a road blockade.

Yamuna Nagar News: गृहमंत्री के दौरे के बीच कर्मियों ने दी चक्का जाम करने की चेतावनी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 04 Nov 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
Amid the Home Minister's visit, employees have warned of a road blockade.
रोडवेज वर्कशॉप में प्रदर्शन करते कर्मचारी। संगठन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


यमुनानगर। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के अंबाला में दौरे के बीच रोडवेज कर्मचारियों ने 5 व 6 नवंबर को चक्का जाम की चेतावनी दी है। यह घोषणा हरियाणा रोडवेज कर्मचारी सांझा मोर्चा की ओर से की गई है। मांगों पर सहमति बनने के बावजूद उनके परिपत्र जारी न होने से कर्मचारियों में सरकार के प्रति रोष बढ़ता जा रहा है। ऐसे में कर्मचारियों ने अब सरकार के खिलाफ आंदोलन तेज करने का निर्णय लिया है।
मोर्चा ने चेतावनी दी है कि यदि 4 नवंबर तक सरकार ने वार्ता के लिए नहीं बुलाया और परिपत्र जारी नहीं किए तो 5 व 6 नवंबर को प्रदेशभर में हड़ताल कर बसों का चक्का जाम किया जाएगा। 5 नवंबर को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का हरियाणा दौरा भी प्रस्तावित है। ऐसे में रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल की चेतावनी सरकार और प्रशासन के लिए चुनौती बन सकती है। मंगलवार को मोर्चा के बैनर तले कर्मचारियों ने वर्कशॉप में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर नारेबाजी की।
विज्ञापन

वहीं, मुख्यमंत्री के नाम महाप्रबंधक को मोर्चा की ओर से ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन का डिपो प्रधान राजिंदर कांबोज, राज्य कोषाध्यक्ष रघुबीर पंजाबी, जगजीत सिंह ने नेतृत्व किया। मोर्चा पदाधिकारियों ने बताया कि कर्मचारियों ने इससे पहले भी मांगों को लेकर 5 और 6 सितंबर को हड़ताल का नोटिस दिया था। इसके बाद 8 सितंबर को परिवहन मंत्री से प्रतिनिधिमंडल की बैठक हुई थी। बैठक में कर्मचारियों की कई मांगों पर सहमति बनी थी। सरकार की ओर से एक महीने के भीतर इन मांगों को लेकर परिपत्र जारी करने का आश्वासन दिया गया था। कर्मचारियों का आरोप है कि समय बीतने के बाद भी किसी मांग को लेकर परिपत्र जारी नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
आज वार्ता नहीं तो करेंगे बसों का संचालन ठप
कर्मचारियों ने कहा कि सरकार वार्ता के दौरान मांगें मानने का आश्वासन तो देती है, लेकिन उन्हें लागू करने के स्तर पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया जाता। डिपो प्रधान राजिंदर कांबोज, राज्य कोषाध्यक्ष रघुबीर पंजाबी ने स्पष्ट किया कि यदि 4 नवंबर तक सरकार की ओर से बातचीत की पहल नहीं की गई तो 5 व 6 नवंबर को प्रदेशभर में बसों का संचालन ठप किया जाएगा। इस दौरान सुखबीर सिंह, कमल जोगी, सुनील कुमार, अमन कुमार, अरविंद कुमार, नरेंद्र सैनी, राजेश कुमार, देवी लाल, रमेश मलिक सहित अन्य कर्मचारी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed