फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Ambulance drivers and employees honored

एंबुलेंस चालकों व कर्मचारियों को किया सम्मानित

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2020 06:23 PM IST
विज्ञापन
Ambulance drivers and employees honored
एंबुलेंस चालकों को सम्मानित करतीं प्रिंसिपल। - फोटो : AMAR UJALA
जगाधरी।
विज्ञापन
एक सोच नई सोच संस्था द्वारा डिस्ट्रिक्ट एम्बुलेंस एसोसिएशन सदस्यों को सम्मानित किया गया। संस्था संस्थापक शशी गुप्ता ने बताया इस दौरान डीएवी गर्ल्स कॉलेज की पूर्व प्रधानाचार्य डॉ. विभा गुप्ता ने मुख्यातिथि रही। इस दौरान डॉ. विभा गुप्ता ने एम्बुलेंस चालकों को फूलमाला डालकर सम्मानित किया। डॉ. विभा गुप्ता ने बताया कि एम्बुलेंस चालक इस संकट की घड़ी में दिन रात देश की सेवा कर रहे हैं। एम्बुलेंस चालकों की वजह से ही हररोज सैकड़ों लोगों को नया जीवन मिलता है। यह एम्बुलेंस चालक जरूरतमन्दों लोगों की हर सम्भव मदद भी करते है। डॉ. विभा गुप्ता ने एम्बुलेंस चालकों को अपने स्वास्थ्य की देखभाल करने के लिए उपाय बताए। उन्होंने बताया कि पाचन शक्ति ठीक रखने के लिए रात को गर्म दूध में हल्दी, दिन में दो बार गिलोय का गुनगुना पानी और सुबह शाम को कुछ समय श्वांस से सम्बंधित योग करें इस दौरान डिस्ट्रिक एम्बुलेंस प्रधान दिनेश शर्मा ने बताया यह सम्मान हमारे लिए गर्व की बात है। यह सम्मान हमे अपनी जिम्मेदारी को ओर बेहतर तरीके से निभाने के लिए प्रेरित करेगा। इसके लिए वह एक सोच नई सोच संस्था की पूरी टीम का धन्यवाद करते है। इस दौरान राजन बिंद्रा, धर्मपाल सहदेव, एमआर भारद्वाज, बुद्धि सिंह, विनोद कुमार, अशोक कुमार, सन्नी कुमार, अशोक कुमार, संजीव कुमार, धन्नी राम उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed