{"_id":"699df7ab5a56bd1eee03266a","slug":"along-with-education-practical-skills-are-also-said-to-be-necessary-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1018-151924-2026-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: शिक्षा के साथ व्यावहारिक कौशल को बताया जरूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: शिक्षा के साथ व्यावहारिक कौशल को बताया जरूरी
Wed, 25 Feb 2026 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Wed, 25 Feb 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। डीएवी गर्ल्स कॉलेज में इंस्टीट्यूशन इनोवेशन काउंसिल षऔर पीडीपी एंड प्लेसमेंट सेल के संयुक्त तत्वावधान में छात्रों को उद्यमिता एवं नवाचार दक्षताओं से सशक्त बनाना विषय पर एक्सटेंशन लेक्चर आयोजित किया गया। कार्यक्रम में केवाईएनईटी के संस्थापक सन्नी ढल और कांत ढल मुख्य वक्ता रहे।
मुख्य वक्ताओं ने छात्राओं को पारंपरिक शिक्षा के साथ व्यावहारिक कौशल, स्टार्टअप सोच और नवाचार क्षमता के महत्व से अवगत कराया। सन्नी ढल ने स्टार्टअप इकोसिस्टम, डिजाइन थिंकिंग, प्रोटोटाइप निर्माण और मार्केट वैलिडेशन जैसे विषयों पर विस्तार से प्रकाश डाला। छात्राओं ने विषय से संबंधित सवाल पूछे। वक्ताओं ने जवाब देकर जिज्ञासा शांत कीा।
मुख्य वक्ताओं ने बताया कि कौशल आधारित शिक्षण पद्धति विद्यार्थियों को वास्तविक जीवन की चुनौतियों का समाधान खोजने में सक्षम बनाती है। कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. सुरिंद्र कौर की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में आईआईसी कन्वीनर विवेक, डॉ. सुनीता कौशिक, डॉ. मीनाक्षी सैनी, डॉ. रीता सिंह और डॉ. निताशा बजाज सहित अन्य प्राध्यापक मौजूद रहे।