फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Allegations of making adulterated jaggery and burning tire pollution, demand for action

मिलावटी गुड़ बनाने व टायर जला प्रदूषण फैलाने के आरोप, कार्रवाई की मांग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jul 2022 02:33 AM IST
विज्ञापन
Allegations of making adulterated jaggery and burning tire pollution, demand for action
यमुनानगर। मिलावटी गुड़ बनाने वालों पर कार्रवाई की मांग को लेकर अखिल भारतीय किसान सभा (अजय भवन) के पदाधिकारियों ने अलग-अलग अधिकारियों को ज्ञापन सौंपे।
विज्ञापन

किसान नेता धर्मपाल सिंह चौहान ने बताया कि बिलासपुर और अन्य कई जगह गन्ने का सीजन खत्म होने के बाद भी गुड़ बनाया जा रहा है। उनका आरोप है कि खराब चीनी, केमिकल और मिल से लाए वेस्ट को डालकर गुड़ बन रहा है, जो बीमारियों का खतरा है। उन्होंने मांग की कि गुड़ बनाने वाली भट्टियों में टायर और अन्य प्रदूषण बढ़ाने वाली वस्तुएं जलाकर रात के अंधेरे में गुड़ बनाया जा रहा है, जिस पर प्रशासन को रोक लगानी चाहिए। पिछले वर्ष भी प्रशासन को इसकी जानकारी दी गई थी, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। पूरे मामले में कार्रवाई के लिए सभा की ओर से सीएम मनोहरलाल, अंबाला कमिश्नर, डीसी, शुगरकेन अधिकारी, राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारी, बिलासपुर एसडीएम को मांगपत्र भेजा गया है। इस मौके पर विजयपाल सिंह, हरभजन सिंह संधू, गुरभजन सिंह, रामकरण शर्मा, गुरमिंद्र सिंह, गुरमिंद्र सिंह कपूरी, हरजिंद्र सिंह, परविंद्र सिंह, सुरेंद्र सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed