फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   allegation of raping for three years on the pretext of getting a job and married

कार्यकर्ता पर नौकरी दिलवाने व शादी करने का झांसा देकर तीन साल तक दुष्कर्म करने का आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Sep 2021 02:20 AM IST
विज्ञापन
allegation of raping for three years on the pretext of getting a job and married
जगाधरी की एक कॉलोनी में किराए के मकान में रहने वाली महिला ने करनाल निवासी एक पार्टी के कार्यकर्ता पर उसे नौकरी दिलवाने और शादी करने का झांसा देकर तीन वर्ष तक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। आरोपी ने न तो उसकी नौकरी लगवाई और न ही उससे शादी की। पुलिस ने मामले की जांच के बाद केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

शहर की एक कॉलोनी निवासी महिला ने बताया कि 2007 में उसकी शादी सदर जगाधरी के एक गांव में हुई थी। शादी के बाद उन दोनों में अनबन रहने लगी। इसलिए वह अपने पति से अलग शहर की एक कॉलोनी में किराये के मकान में रहने लगी। महिला ने बताया कि 2019 में उसकी मुलाकात करनाल निवासी परविंद्र से हुई। परविंद्र ने उसे बताया कि वह पार्टी का कर्मठ कार्यकर्ता है। आरोपी ने उसे पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ अपनी फोटो भी दिखाई और उच्चाधिकारियों के साथ अच्छी जान पहचान के बारे में बताया। आरोपी ने कहा कि वह उसकी सरकारी नौकरी लगवा देगा। इसलिए उसने आरोपी पर विश्वास कर लिया। महिला ने बताया कि जून 2019 में आरोपी उसके किराये के मकान पर आया। इस दौरान उसने उसे कोल्ड ड्रिंक पीने के लिए दी। जिसे पीते ही वह बेसुध हो गई। इस दौरान आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया और उसकी आपत्तिजनक फोटो खींच ली। इसके बाद आरोपी उसकी फोटो वायरल करने की धमकी देकर व उसे शादी का झांसा देकर उसके साथ संबंध बनाता रहा। एक दिन आरोपी नौकरी दिलवाने का झांसा देकर उसे पावंटा साहिब ले गया। जहां आरोपी ने एक होटल में उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में आरोपी ने उसे शादी करने से मना कर दिया और न ही उसे नौकरी दिलवाई। परेशान होकर उसने आरोपी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी। महिला थाना पुलिस ने मामले में आरोपी परविंद्र के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

महिला थाना प्रभारी शीलावंती का कहना है कि शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद जो तथ्य सामने आएंगे। उन्हीं अनुसार आगामी कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed