{"_id":"5f3aed098ebc3e412109d384","slug":"allegation-of-rape-on-brother-in-law-yamuna-nagar-news-knl410635193","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेठ पर दुष्कर्म का लगाया आरोप, पति ने तीन तलाक बोल घर से निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेठ पर दुष्कर्म का लगाया आरोप, पति ने तीन तलाक बोल घर से निकाला
विज्ञापन
प्रतापनगर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने अपने जेठ पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। जब उसने इसकी जानकारी पति को दी तो उसने उसे तीन तलाक बोलकर घर से निकाल दिया। इस संबंध में हुई पंचायत में भी आरोपी ने उसे अपनाने से मना कर दिया। परेशान होकर महिला ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपी जेठ के खिलाफ दुष्कर्म, पति, जेठानी व सास के खिलाफ तीन तलाक व दहेज उत्पीड़न के आरोप में केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका फरवरी 2020 में अकरम से निकाह हुआ था। निकाह के बाद से ही ससुराल वाले उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। एक दिन वह घर पर अकेली थी। आरोप है कि इस दौरान उसे अकेला पाकर उसके जेठ इंतजार ने उसके साथ दुष्कर्म किया। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। उसने पति अकरम को बताया, तो वह भी उससे मारपीट करने लगा। इस दौरान उसके जेठ इंतजार व उसकी पत्नी ने भी उसके साथ मारपीट की। आरोप है कि इस दौरान उसके पति अकरम ने उसे तीन बार तलाक बोला और घर से निकाल दिया। वह घर पहुंची और आपबीती सुनाई। कुछ दिनों बाद मामले में पंचायत भी हुई, लेकिन अकरम ने उसे अपनाने से इंकार कर दिया। महिला ने इस मामले की शिकायत प्रतापनगर पुलिस को दी। पुलिस ने मामले में उसके आरोपी जेठ के खिलाफ दुष्कर्म करने, पति, जेठानी व सास पर तीन तलाक व दहेज उत्पीड़न के आरोप में केस दर्ज कर लिया है।
एक साल में एक दर्जन केस
बता दे कि जिले में एक साल के अंदर तीन तलाक के एक दर्जन मामले सामने आ चुके हैं। सबसे पहले पिछले साल 15 अगस्त को बुड़िया थाना एरिया में तीन तलाक का मामला सामने आया। 21 सितंबर को भी बुडिया में केस दर्ज हुआ। जठलाना थाना एरिया में भी पिछले महीने तीन तलाक का मामला सामने आया था।