{"_id":"65cbf34e09199c416e079a44","slug":"allegation-of-molestation-of-ninth-class-student-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1019-114009-2024-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: नौवीं कक्षा की छात्रा से छेड़खानी का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: नौवीं कक्षा की छात्रा से छेड़खानी का आरोप
Wed, 14 Feb 2024 04:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Wed, 14 Feb 2024 04:25 AM IST
विज्ञापन
जगाधरी। नौवीं कक्षा की छात्रा से छेड़खानी के आरोप में शहर जगाधरी पुलिस ने एक युवक व उसके दोस्तों पर केस दर्ज किया है। पुलिस ने शिकायत पर शहर जगाधरी पुलिस ने आरोपी साजन व दो अन्य पर छेड़छाड़ व पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है।
एक कॉलोनी निवासी व्यक्ति ने शहर जगाधरी पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी 14 साल की बेटी एक स्कूल में नौवीं कक्षा में पढ़ती है। आरोप है कि जगाधरी की तेलीयान गली निवासी साजन उर्फ अकु उसकी बेटी को स्कूल आते जाते परेशान करता है। उसकी बेटी ने उसे आरोपी के बारे में बताया। उसने कहा कि वह उसे कई दिन से परेशान कर रहा है। उस पर दोस्ती करने का दबाव बना रहा है। व्यक्ति ने बताया कि आठ फरवरी को आरोपी साजन उसकी बेटी को बहला फुसला कर अपने साथ कहीं ले गया था। आरोपी ने उसकी बेटी से गलत हरकत की। किसी को कुछ बताने पर आरोपी ने उसकी बेटी को जान से मारने की धमकी दी थी। आरोप है कि साजन का दोस्त गौरव गुर्जर व हर्षित भी उसका साथ देते है।