फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   All big drains will be cleaned before monsoon

Yamuna Nagar News: मानसून से पहले होगी सभी बड़े नालों की सफाई

Fri, 28 Mar 2025 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 28 Mar 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
All big drains will be cleaned before monsoon
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। नगर निगम क्षेत्र के सभी नालों व नालियों की मानसून से पहले सफाई होगी। जल्द पुरानी स्ट्रीट लाइटों की जगह नई एलईडी लाइट लगेगी। यह निर्णय वीरवार को मेयर सुमन बहमनी, नगर निगम आयुक्त आयुष सिन्हा व भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश सपरा की बीच विभिन्न मुद्दों पर हुई बैठक में लिया गया।
बैठक में शहर की सफाई व्यवस्था, जल निकासी, नालों की सफाई, बेसहारा पशुओं को पकड़ने, स्ट्रीट लाइट व्यवस्था, मुख्य मार्गाें पर बने गड्ढों का पेंचवर्क, सफाई कर्मियों की संख्या में बढ़ोतरी करने, पार्षदों के बैठने की व्यवस्था समेत विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। मेयर सुमन बहमनी ने बताया कि उनके पास पार्षदों व शहरवासियों के माध्यम से सफाई, पानी निकासी, बेसहारा पशुओं, खराब स्ट्रीट लाइट, क्षतिग्रस्त सड़कों व कच्ची गलियों की समस्याएं पहुंच रही है। इनके समाधान के लिए निगमायुक्त आयुष सिन्हा से चर्चा हुई। उन्होंने बताया कि सभी समस्याओं का समाधान जल्द से जल्द किया जाएगा।
विज्ञापन

जल्द ही शहर की स्ट्रीट लाइट व्यवस्था दुरुस्त होगी। नगर निगम क्षेत्र की सभी पुरानी स्ट्रीट लाइट उतारकर उनकी जगह नई एलईडी लाइट लगाई जाएगी। नया स्मार्ट एलईडी सिस्टम, केंद्रीकृत नियंत्रण व निगरानी प्रणाली बनाई जाएगी। जिससे कहीं भी खराब हुई स्ट्रीट लाइट का पता नियंत्रण केंद्र पर पता चल जाएगा। जिससे जल्द से जल्द लाइट ठीक होगी। बड़े नालों व नालियों की सफाई का जल्द टेंडर लगाया जाएगा। ताकि मानसून से पहले सभी बड़े नालों की सफाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहरी क्षेत्र की सड़कों पर जहां गड्डे है, जल्द उनका पैचवर्क किया जाएगा। स्वच्छ शहर स्वस्थ शहर अभियान के तहत सफाई व्यवस्था को और प्रभावी बनाया जाएगा। जगाधरी जोन के पार्षदों के बैठने के लिए नगर निगम कार्यालय जगाधरी में व्यवस्था होगी। इस तरह यमुनानगर जोन के पार्षदों के बैठने की व्यवस्था शहीद भगत सिंह चौक स्थित निगम कार्यालय व कन्हैया साहिब चौक स्थित कार्यालय में होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed