फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Alina II of Yamunanagar in solo dance

Yamuna Nagar News: सोलो नृत्य में यमुनानगर की एलिना द्वितीय

Fri, 27 Oct 2023 02:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 27 Oct 2023 02:52 AM IST
विज्ञापन
Alina II of Yamunanagar in solo dance
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की ओर से करवाई जाने वाली तीन दिवसीय मंडलस्तरीय बाल प्रतियोगिता का आगाज डीएवी गर्ल्स कॉलेज में हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि जिला परिषद के चेयरमैन रमेश ठसका रहे। जिला बाल कल्याण अधिकारी सुखमिंद्र सिंह ने बताया कि चारों जिलों में हुई जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं के प्रथम व द्वितीय विजेता इस कार्यक्रम में भाग ले रहे हैं। डीएवी गर्ल्स कॉलेज के सभागार में समूह नृत्य व व बाल भवन में सोलो डांस प्रतिस्पर्धाएं करवाई गईं। सोलो डांस ग्रुप-1 से सोहन लाल डीएवी गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल अंबाला शहर की गुरसीरत कौर प्रथम रही। जबकि न्यू हैप्पी पब्लिक स्कूल यमुनानगर की एलिना दूसरे स्थान पर रही।
कार्यक्रम में जगाधरी के खंड शिक्षा अधिकारी करनैल सिंह विशिष्ठ अतिथि रहे। प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल की भूमिका नूपुर चौहान कुरुक्षेत्र, वंदना यमुनानगर, राहुल शर्मा अंबाला, जसविंद्र सिंह, रिंकू कुमारी और अरविंद भट्ट ने निभाई। कार्यक्रम में बतौर को-ऑर्डिनेटर शिक्षाविद एवं साहित्यकार गोबिंद सिंह भाटिया और संचालक बालकुंज से दीपक रहे। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में पहला व दूसरा स्थान पाने वाले प्रतिभागी राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में भाग लेंगे। प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता विजेताओं को राज्यपाल उन्हें सम्मानित करेंगे।
विज्ञापन

--------
इस प्रकार रहे परिणाम
सोलो डांस ग्रुप-1 से सोहन लाल डीएवी गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल अंबाला शहर की गुरसीरत कौर प्रथम रही। जबकि न्यू हैप्पी पब्लिक स्कूल यमुनानगर की एलिना दूसरे स्थान पर रही। ग्रुप-2 से पंचकूला की शर्वजा पांडे ने पहला और कुरुक्षेत्र की संचारी ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। ग्रुप 3 से कुरुक्षेत्र की मोमिता विश्वास और अंबाला से जसविंद्र सिंह दूसरे स्थान पर रहे। ग्रुप-4 से कुरुक्षेत्र से तरूशी प्रथम और अंबाला से मिनिष्का दूसरे स्थान पर रहे। ग्रुप-1 से समूह नृत्य में आर्मी पब्लिक स्कूल अंबाला कैंट ने पहला और एसडी विद्या स्कूल अंबाला कैंट ने दूसरा स्थान पाया। ग्रुप-2 से आर्मी पब्लिक स्कूल अंबाला कैंट ने प्रथम और दून पब्लिक स्कूल पंचकूला ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। ग्रुप-3 से अंबाला कैंट प्रथम और अंबाला सिटी द्वितीय रहे। ग्रुप-4 से अंबाला शहर ने पहला और एम डीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल अंबाला शहर ने दूसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed