फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Alert department on HMPV builds ward

Yamuna Nagar News: एचएमपीवी पर सतर्क विभाग ने बनाया वार्ड

Wed, 08 Jan 2025 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 08 Jan 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
Alert department on HMPV builds ward
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। चीन के बाद कर्नाटक, तमिलनाडु और अहमदाबाद में ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस (एचएमपीवी) से संक्रमित बच्चों के मिलने के बाद जिले में स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। इसके लिए मुकंद लाल जिला नागरिक अस्पताल में विभाग की तरफ से आइसोलेशन वार्ड बनाया गया है।
आइसोलेशन वार्ड में फिलहाल आठ बेड रखे गए हैं। विभाग के अनुसार फिलहाल जिले में इस वायरस से कोई भी संक्रमित नहीं है और न ही कोई संदिग्ध मरीज मिला है। स्वास्थ्य विभाग के जिला निगरानी अधिकारी डॉ. वागीश गुटैन ने बताया कि एचएमपीवी से घबराने की बिल्कुल भी जरूरत नहीं है। क्योंकि यह कोई नया वायरस नहीं है। पहले भी इससे संक्रमित केस मिलते रहे हैं। इसके लिए कोई अलग से विशेष दवाई नहीं बनी हैं। रूटीन में होने वाली बीमारियों में इस्तेमाल की जाने वाली दवाइयों से ही यह ठीक हो जाता है।
विज्ञापन

इस वायरस का सबसे ज्यादा अटैक पांच साल से छोटे बच्चों के अलावा बुजुर्गों व गर्भवती महिलाओं पर ज्यादा होता है। इसलिए उन्हें सबसे ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है। यदि किसी में इस बीमारी से संक्रमित कोई लक्षण दिखते हैं तो वह इसकी जांच करवा सकता है। पोर्टल के माध्यम से भी ऐसे रोगियों पर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सर्दी, खांसी, बुखार, बलगम होना ही इसके लक्षण हैं। इस वायरस से बचने के लिए भी वही सावधानियां बरतनी हैं जो कोरोना महामारी के दौरान थी। लोगों को सोशल डिस्टेंस का ध्यान रखना होगा। चेहरे पर मास्क लगाकर रखें। वहीं साबुन से अपने हाथों को अच्छे से धोते रहें ताकि संक्रमण से बचा जा सके।

डॉ. वागीश ने बताया कि यदि कोई व्यक्ति संक्रमित होता है तो उसके लिए विभाग ने जिला अस्पताल में आइसोलेशन वार्ड बना दिया है। विभाग के पास सभी जरूरी दवाइयां उपलब्ध हैं। लोगों को इस वायरस से घबराने व डरने की जरूरत नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed