फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Akram, the main accused in the heroin trafficking case, has been arrested

Yamuna Nagar News: हेरोइन तस्करी का मख्य आरोपी अकरम गिरफ्तार

Wed, 07 Jan 2026 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 07 Jan 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
Akram, the main accused in the heroin trafficking case, has been arrested
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। एंटी नारकोटिक्स सेल ने एक किलो 103 ग्राम हेरोइन तस्करी मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी और मुख्य सप्लायर को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान उत्तर प्रदेश के जिला बरेली के कस्बा फरीदपुर निवासी अकरम के रूप में हुई है। इस मामले में अब तक कुल नौ आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।
एंटी नारकोटिक्स सेल के इंचार्ज अनिल कुमार ने बताया कि 6 नवंबर 2025 को उनकी टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए उत्तर प्रदेश के जिला बरेली के फरीदपुर निवासी सरताज और नईम को एक किलो 103 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया था। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि यह नशीली खेप यमुनानगर में सप्लाई की जानी थी, जिसके बाद पुलिस ने जांच का दायरा बढ़ाया।
विज्ञापन

पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि इस खेप को जिले में जगाधरी निवासी अंकित तक पहुंचाया जाना था। इसके बाद पुलिस ने अंकित को भी गिरफ्तार कर लिया। लगातार पूछताछ, तकनीकी जांच और आरोपियों से मिली कड़ियों के आधार पर पुलिस ने पूरे नशा तस्करी नेटवर्क को खंगालना शुरू किया। एक-एक कर जुड़े आरोपियों तक पहुंचते हुए पुलिस आखिरकार इस गिरोह के मुख्य सप्लायर अकरम तक पहुंचने में सफल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी अकरम ही उत्तर प्रदेश से यमुनानगर तक हेरोइन की बड़ी खेप सप्लाई करने का मुख्य सूत्रधार था। उसकी गिरफ्तारी के साथ ही अंतरराज्यीय नशा तस्करी नेटवर्क का बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस का मानना है कि नौ आरोपियों की गिरफ्तारी से जिले में नशे के कारोबार पर काफी हद तक लगाम लगेगी। फिलहाल पुलिस आरोपी अकरम को अदालत में पेश कर 10 दिन के पुलिस रिमांड की मांग करेगी, ताकि इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों तक पहुंचा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed