फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Ajay Chautala said - Will fight elections with BJP, workers want Dushyant to become CM

Haryana: अजय चौटाला का बड़ा बयान, बोले- BJP संग लड़ेंगे चुनाव, कार्यकर्ता चाहते हैं दुष्यंत बनें CM

Wed, 22 Feb 2023 03:14 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, जगाधरी, यमुनानगर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जगाधरी, यमुनानगर (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 22 Feb 2023 03:14 AM IST
सार

अजय चौटाला ने अपने भाई अभय चौटाला के संदर्भ में कहा कि उन्हें विधानसभा में बात करने का सलीका नहीं है। जजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पत्रकारवार्ता में अपनी बात रखी। बोले कि सरकार जनसेवा के कार्य कर रही है।

विज्ञापन
Ajay Chautala said - Will fight elections with BJP, workers want Dushyant to become CM
अजय चौटाला। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

2024 में होने वाले विधानसभा चुनाव में जननायक जनता पार्टी और भारतीय जनता पार्टी साथ में चुनाव लड़ेगी। दोनों पार्टी ने इमानदारी की मिसाल कायम करते हुए जनसेवा की है। 2024 में भी दोनों पार्टी मिलकर चुनाव लड़ेगी और सरकार बनाएगी। यह बात जननायक जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला ने कही। उन्होंने कहा कि असली लड़ाई अगले मुख्यमंत्री के लिए होगी।

विज्ञापन


कार्यकर्ता चाहते हैं कि अगला सीएम दुष्यंत चौटाला हों। इसके लिए काम किया जा रहा है। वे मंगलवार को जजपा जिलाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक अर्जुन सिंह के बूड़िया रोड स्थित कार्यालय में पत्रकारवार्ता कर रहे थे।
विज्ञापन


उन्होंने सरकार के काम से लेकर भाई अभय सिंह चौटाला द्वारा विधानसभा में भाषा प्रयोग को लेकर बात की। उन्होंने कहा कि अभय चौटाला को बात करनी नहीं आती है। विधानसभा में जिस शीलता व सभ्य भाषा का प्रयोग होता है, उसके बारे में अभय नहीं जानते हैं। वहीं कर्मचारियों पर लाठी भांजने के सवाल पर अजय ने कहा कि लोकतंत्र में सभी को अपनी बात रखने का अधिकार है, परंतु यह अधिकार कानून व संविधान के दायरे में दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि लॉ एंड आर्डर पुलिस को देखने हैं, ऐसे मामलों में थोड़ी सख्ती बरतनी पड़ती है। यहां ई-टेंडरिंग व राइट द रिकॉल को लेकर किए गए सवाल पर उन्होंने सरपंचों को नसीहत देते हुए कहा कि वे पहले इसका प्रयोग करें। यदि इसमें त्रुटियां हैं तो उसकी जानकारी दें, जिसे दुरुस्त किया जाएगा। पुरानी पेंशन बहाली पर डॉ. अजय ने कहा कि इस बारे में मुख्यमंत्री अपनी बात स्पष्ट कर चुके हैं। यह मामला उनके अधिकार क्षेत्र में है। इस दौरान उनके साथ प्रदेशाध्यक्ष निशान सिंह, अर्जुन सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।


सरकार से पहले संगठन बनाए कांग्रेस
पुरानी पेंशन पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के बयान पर डॉ. अजय ने कहा कि पुरानी पेंशन कांग्रेस सरकार में ही बंद हुई थी। भूपेंद्र सिंह ही मुख्यमंत्री थे। आज विपक्ष में बैठकर वे पुरानी पेंशन बहाली की बात कर रहे हैं। 2024 में सरकार बनाने की बात पर तंज कसते हुए डॉ. अजय ने कहा कि कांग्रेस सरकार से पहले संगठन बना ले। तीन प्रदेशाध्यक्ष बदल चुके हैं, लेकिन अपना संगठन ही नहीं बना पाए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed