{"_id":"6727d25bfc86dcdc380b9ba4","slug":"agencies-should-lift-paddy-soon-dc-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1022-127856-2024-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"धान की जल्द उठान करें एजेंसियां : डीसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धान की जल्द उठान करें एजेंसियां : डीसी
Mon, 04 Nov 2024 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Mon, 04 Nov 2024 01:13 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। जिले की 13 मंडियों में 548695 मीट्रिक टन ग्रेड-ए धान की आवक हो चुकी है। इसमें खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने 322699 मीट्रिक टन, हैफेड ने 120891 मीट्रिक टन, हरियाणा भंडारण निगम ने 105105 मीट्रिक टन धान की खरीद की है। वहीं डीसी ने खरीद एजेंसियों को धान की जल्द उठान करने के निर्देश दिए हैं।
डीसी कैप्टन मनोज कुमार ने बताया कि बिलासपुर अनाज मंडी में 53651 मीट्रिक टन, छछरौली अनाज मंडी में 65299 मीट्रिक टन, गुमथला राव अनाज मंडी में 7773 मीट्रिक टन, जगाधरी अनाज मंडी में 78542 मीट्रिक टन, जठलाना अनाज मंडी में 4404 मीट्रिक टन, खारवन मंडी में 5579 मीट्रिक टन, प्रताप नगर अनाज मंडी में 98948 मीट्रिक टन धान खरीदा गया।
सरस्वती नगर अनाज मंडी में 98518 मीट्रिक टन, रादौर अनाज मंडी में 45049 मीट्रिक टन, रणजीतपुर मंडी में 40020 मीट्रिक टन, रसूलपुर अनाज मंडी में 15129 मीट्रिक टन, साढौरा अनाज मंडी में 35395 मीट्रिक टन व यमुनानगर अनाज मंडी में 388 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई है।
विज्ञापन
डीसी कैप्टन मनोज कुमार ने सभी खरीद एजेंसियों को निर्देश दिए कि मंडियों से खरीदे गए धान को जल्दी उठाने की व्यवस्था करें, ताकि किसान सुविधापूर्ण तरीके से अपनी फसल बेच सकें। उन्होंने मार्केट कमेटी के अधिकारियों को भी आदेश दिए कि वे मंडियों में बिजली, पानी, शौचालय और साफ-सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि समय-समय पर वह स्वयं अनाज मंडियों का दौरा करके खरीद कार्य का जायजा भी लेंगे।