फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   After triple talaq, husband promised to marry again, brother-in-law also raped in the name of Halala

Yamuna Nagar News: तीन तलाक के बाद पति ने दोबारा निकाह का दिया झांसा, हलाला के नाम पर देवर ने भी किया दुष्कर्म

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 18 Dec 2023 12:39 AM IST
विज्ञापन
After triple talaq, husband promised to marry again, brother-in-law also raped in the name of Halala
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। तीन तलाक के बाद जब केस दर्ज हुआ तो पति ने दोबारा निकाह करने का झांसा देकर महिला के साथ जबरन दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं आरोप है कि देवर ने भी हलाला के नाम पर भाभी से दुष्कर्म किया। सहारनपुर पुलिस ने जब महिला की शिकायत दर्ज नहीं की तो पीड़िता ने थाना शहर यमुनानगर में शिकायत दी। पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज कर केस को सहारनपुर पुलिस को ट्रांसफर कर दिया है।

थाना शहर यमुनानगर पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि 10 अगस्त 2022 को उत्तर प्रदेश सहारनपुर निवासी पति ने उसे तीन तलाक कहकर बच्चे समेत घर से बाहर निकाल दिया था। उसकी शिकायत पर 22 अप्रैल 2023 को पुलिस ने मुस्लिम वूमेन प्रोटेक्शन राइट ऑन मैरिज एक्ट की धारा 3 व 4, 354, 406 व 498 के तहत मुकदमा दर्ज किया था। इसके बाद चार सितंबर को ससुराल वालों ने उससे समझौता करने और केस वापस लेने को कहा, इसके लिए उसने पुलिस से एक महीने का समय ले लिया था। ससुराल वालों ने उसे आश्वासन दिया था कि पति उसे लेने आएगा और उसके साथ दोबारा निकाह कर लेगा। दो अक्तूबर को पति उसके पास आया और कहने लगा कि वह रात को रूक कर सुबह चला जाएगा। उस रात पति ने उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए और कहा कि वे सहारनपुर में दोबारा निकाह कर लेंगे। अगले दिन पति बहाना बनाकर वहां से चला गया और देर रात को वापस आया। सुबह चलने की बात कह कर आरोपी ने उसके साथ दोबारा शारीरिक संबंध बनाए। चार अक्तूबर को वह उसे अपने साथ ले गया और सहारनपुर अपने घर के पास उतार कर कहा कि तुम घर चलो मैं थोड़ी देर में आता हूं। आरोप है कि उसी रात उसका देवर उसके कमरे में आया और हलाला के नाम पर उसके साथ दुष्कर्म किया। देवर ने कहा कि बिना हलाला के आप अपने पति के साथ नहीं रह सकती। उसने देवर की करतूत से सास को अवगत कराया परंतु उसने भी कहा कि हमारे धर्म में तलाक के बाद बिना हलाला के दोबारा अपने पति के साथ नहीं रह सकती। इसके बाद उसने पति के पास कई बार फोन किया लेकिन उसका नंबर नहीं मिला। थक हारकर वह थाने में गई लेकिन किसी ने उसकी नहीं सुनी। ऐसे में उसने यमुनानगर आकर शिकायत दी, जिसके बाद पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज कर मामले को थाना मंडी सहारनपुर में रेफर कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed