फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   After strictness, the school announced to give back the development charge

सख्ती के बाद स्कूल ने की डेवलपमेंट चार्ज वापस देने की घोषणा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 08 Apr 2022 02:18 AM IST
विज्ञापन
After strictness, the school announced to give back the development charge
यमुनानगर। वार्षिक शुल्क व डेवलपमेंट चार्ज को लेकर सरोजनी कॉलोनी स्थित मुकंद लाल पब्लिक स्कूल में अभिभावकों का किया प्रदर्शन प्रभावकारी साबित हुआ। स्कूल ने वार्षिक शुल्क व डेवलपमेंट चार्ज न लेने की घोषणा की है। स्कूल प्रबंधन की ओर से इसका नोटिस बोर्ड पर चस्पा दिया है। हालांकि स्कूल ने यह घोषणा प्रशासनिक सख्ती के बाद की है।
विज्ञापन

बता दें कि मुकंद लाल पब्लिक स्कूल में 21 मार्च को अभिभावकों ने वार्षिक शुल्क व डेवलपमेंट चार्ज लेने के विरोध में प्रदर्शन किया था। अभिभावकों ने इसकी शिकायत जिला शिक्षा अधिकारी को दी थी। जिसके बाद डीईओ ने स्कूल को यह शुल्क न लेने के आदेश दिए थे। डीईओ की ओर से यह आदेश स्कूल द्वारा जमा करवाए फार्म छह की जांच के बाद दिए थे। आदेश के बाद भी स्कूल की ओर से यह शुल्क लिए जा रहे थे। जिस पर जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय की ओर से इस बारे सख्ती से आदेश दिए गए। जिसके बाद स्कूल प्रबंधन ने वीरवार को डेवलपमेंट चार्ज वापस लेने की घोषणा की है। जिला शिक्षा अधिकारी सतपाल कौशिक ने कहा कि मुकंद लाल पब्लिक स्कूल में अभिभावकों ने वार्षिक शुल्क व डेवलपमेंट चार्ज को लेकर प्रदर्शन किया था। इस बारे में शिकायत भी दी थी। शिकायत के बाद कार्यालय की ओर से स्कूल को आदेश जारी किए गए थे।
विज्ञापन

इस बावत स्कूल की निदेशक शशि बाटला ने कहा कि स्कूल की ओर से यह चार्ज नहीं लिए जाएंगे। जिन अभिभावकों ने यह शुल्क जमा करवा दिए हैं, उनकी राशि फीस में समायोजित कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed