{"_id":"6a173fcdbf18270c90077057","slug":"admissions-will-be-done-till-30th-on-7258-seats-in-12-colleges-of-the-district-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-156794-2026-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: जिले के 12 कॉलेजों में 7258 सीटों पर 30 तक होंगे दाखिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: जिले के 12 कॉलेजों में 7258 सीटों पर 30 तक होंगे दाखिले
Thu, 28 May 2026 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Thu, 28 May 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
शहर के कॉलेज में दाखिले के बारे में जानकारी लेने पहुंचे विद्यार्थी व अभिभावक। संवाद
- फोटो : पुलिस कार्यालय में आयोजित प्रशिक्षण में मौजूद पुलिसकर्मी।
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। मेडिकल रिसर्च, फार्मा, लैब टेक्नोलॉजी और बायोटेक क्षेत्र में बढ़ते अवसरों को देखते हुए छात्र अब ऐसे कोर्सों को प्राथमिकता दे रहे हैं, जिनसे सीधे रोजगार की संभावनाएं जुड़ी हों। जिले के 12 कॉलेजों में इस बार कुल 7258 सीटों पर दाखिले होंगे। इनमें पांच सरकारी कॉलेजों में 2250 सीटें, छह एडेड कॉलेजों में 4808 सीटें और एक सेल्फ फाइनेंस कॉलेज में 200 सीटें उपलब्ध हैं। इसके लिए ऑनलाइन पंजीकरण 31 मई तक जारी है।
वहीं, राजकीय कॉलेज अहड़वाला में बीएससी लाइफ साइंस विद बायोटेक्नोलॉजी यूजी कोर्स को मंजूरी मिलने से विद्यार्थियों में उत्साह बढ़ा है। कॉलेज प्रशासन के अनुसार नए कोर्स के लिए 40 सीटें निर्धारित की गई हैं। ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए यह बड़ी सुविधा मानी जा रही है, क्योंकि अब उन्हें बायोटेक्नोलॉजी जैसे प्रोफेशनल विषयों की पढ़ाई के लिए दूसरे शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। इस कोर्स से विद्यार्थी लैब टेक्नोलॉजी, फार्मा इंडस्ट्री, मेडिकल रिसर्च, माइक्रोबायोलॉजी और बायोटेक सेक्टर में कॅरियर बना सकेंगे।
कॉलेजों में प्रवेश के लिए विद्यार्थियों और अभिभावकों की आवाजाही बढ़ने लगी है। जो विद्यार्थी अपना ऑनलाइन पंजीकरण करवा चुके हैं, उन्हें अब मेरिट सूची जारी होने का इंतजार है। विभाग की ओर से विद्यार्थियों को आवेदन पत्र में हुई त्रुटियों को सुधारने के लिए एक जून तक का समय दिया गया है। कॉलेजों में 9 मई से 6 जून तक ऑनलाइन दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया चलेगी। दाखिला शेड्यूल के अनुसार, पहली मेरिट सूची 11 जून को घोषित होगी। पहली सूची में चयनित विद्यार्थियों को 12 से 15 जून तक फीस जमा करवानी होगी। इसके बाद दूसरी मेरिट सूची 17 जून को जारी की जाएगी। यदि सीटें खाली रहती हैं तो 24 जून से फिजिकल काउंसलिंग शुरू होगी। वहीं दाखिले से वंचित विद्यार्थियों को 25 जून से दोबारा खुलने वाले पोर्टल पर आवेदन का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन
शिक्षाविद डॉ. एचएस कंग का मानना है कि बदलते दौर में विद्यार्थी अब ऐसे कोर्स चुन रहे हैं, जिनमें भविष्य में बेहतर रोजगार और शोध के अवसर उपलब्ध हों। खासकर बायोटेक्नोलॉजी, कंप्यूटर साइंस, मेडिकल और पैरामेडिकल से जुड़े कोर्सों में विद्यार्थी आवेदन कर रहे हैं। कॉलेज प्रशासन को उम्मीद है कि इस बार प्रोफेशनल कोर्सों में सीटों के लिए अधिक प्रतिस्पर्धा देखने को मिलेगी।

शहर के कॉलेज में दाखिले के बारे में जानकारी लेने पहुंचे विद्यार्थी व अभिभावक। संवाद- फोटो : पुलिस कार्यालय में आयोजित प्रशिक्षण में मौजूद पुलिसकर्मी।