फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Admission Festival: Guruji is still far from the goal of admission.

प्रवेश उत्सव : दाखिले के लक्ष्य से अभी दूर हैं गुरुजी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 07 May 2024 05:33 AM IST
विज्ञापन
Admission Festival: Guruji is still far from the goal of admission.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। राजकीय स्कूलों में प्रवेश उत्सव मनाया जा रहा है। उत्सव के तहत सभी स्कूलों में लगातार दाखिले की किए जा रहे हैं। इस बार शिक्षा विभाग ने सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों की संख्या बढ़ाने का लक्ष्य रखा है और लक्ष्य प्राप्ति को लेकर विभिन्न प्रयास भी किए जा रहे हैं। स्कूलों में संख्या बढ़ाने को लेकर जिला शिक्षा अधिकारी ने हर अध्यापक को पांच विद्यार्थियों का दाखिला करने की जिम्मेदारी भी दी है।
इसके अतिरिक्त संख्या बढ़ाने को लेकर रैली, प्रवेश उत्सव व अन्य अभियान भी चलाए जा रहे हैं। अध्यापक घर घर पहुंचकर लोगों को सरकारी स्कूल में मिलने वाली सुविधाओं के बारे बता रहे हैं। शिक्षा विभाग ने पिछली बार की तुलना में इस बार 20 विद्यार्थियों का अधिक दाखिला करने का लक्ष्य रखा है। लेकिन विभाग का यह लक्ष्य आसान नहीं है।
विज्ञापन

इसकी प्राप्ति के लिए अभी 50 हजार विद्यार्थियों का दाखिला और किया जाना है। अभी तक जिले के तमाम प्राथमिक, माध्यमिक, उच्च व वरिष्ठ माध्यमिक स्कूलों में करीब 89 हजार विद्यार्थियों का दाखिला हो चुका है। स्कूलों में अभी प्रवेश उत्सव चल रहा है। हालांकि मई में दाखिलों की गति धीमी पड़ गई है, जिसमें तेजी लाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



जिले में कुल प्राथमिक, माध्यमिक, उच्च व वरिष्ठ माध्यमिक श्रेणी के कुल 999 विद्यालय हैं। इसमें उच्च व वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों की संख्या 111 है। जिले के सभी सरकारी स्कूलों में पिछले साल करीब 1.15 लाख विद्यार्थियों का दाखिला किया गया था। इस बार विभाग ने पिछले साल की तुलना में 20 हजार और अधिक दाखिले करने का लक्ष्य रखा गया है।
इसके अनुसार विभाग सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों की संख्या 1.35 लाख करना चाहता है। परंतु इसके लिए अभी करीब 50 हजार विद्यार्थियों का और दाखिला करना होगा। यह डगर विभाग के लिए आसान नहीं है। चूंकि करीब सवा महीने में 89200 विद्यार्थियों का ही दाखिला किया जा सका है। हालांकि अभी 11वीं में दाखिले होने बाकी हैं, लेकिन इसका ज्यादा अंतर नहीं पड़ेगा।



कहां हुए कितने दाखिले
जिले के स्कूलों में विभाग की ओर से बाल वाटिका भी चलाई जा रही है। इस दौरान खंड जगाधरी में बाल वाटिका में 528, सरस्वतीनगर 220, बिलासपुर में 391, छछरौली में 669, रादौर में 209 और साढौरा में 204 बच्चों का दाखिला किया गया है। इसके अलावा जगाधरी के स्कूलों में पहली से 12वीं तक 30647 विद्यार्थियों का दाखिला किया गया है। जबिक सरस्वतीनगर में 6768 और बिलासपुर 12148, छछरौली में 23985, रादौर में 9250 और साढौरा खंड के स्कूलों में 6381 विद्यार्थियों का दाखिला किया गया है।



स्कूलों में प्रवेश उत्सव मनाया जा रहा है। जिसके तहत विद्यार्थियों के दाखिले किए जा रहे हैं। विभाग की ओर से 20 हजार अधिक विद्यार्थियों का दाखिला करने का लक्ष्य रखा गया है। जिसके काम किया जा रहा है। पिछले साल की तुलना में इस बार की तुलना में इस बार सरकारी स्कूलों में ज्यादा विद्यार्थी होंगे। - शिव कुमार धीमान, उप जिला शिक्षा अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed